Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CM दौरे से पहले बनी सड़क एक दिन नहीं चली:चार दिन पहले PWD ने बनाई थी, लोग बोले-हमारी समस्या के लिए नहीं CM की सुविधा की लिए बनी थी

    1 hour ago

    1

    0

    आगरा में ईदगाह ROB का निर्माण चल रहा है। जिसकी वजह से पुल बंद है। पुल बंद होने की वजह से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। ऐसे में लोगों के लिए एक मात्र अर्जुन नगर का ही रास्ता रह जाता है। लेकिन सबसे बड़ी समस्या तीन फाटक पार करना नहीं हैं। अर्जुन नगर की सड़क है। स्थानीय लोग कई महीने से सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे। लेकिन PWD विभाग की ओर से कोई सुनवाई नहीं हुई। CM का दो दिन पहले आगरा दौरा था, जिसके चलते सड़क को रातों-रात बना कर तैयार कर दिया गया। लेकिन अगले ही दिन दौरा कैसिंल हो गया। अब सड़क निर्माण में लापरवाही सामने आई है। चार दिन बाद ही सड़क से रेत के साथ गिट्टी निकल रही है। सड़क पर गड्ढे हो गए हैं। सड़क की हालात पहले जैसी होती जा रही है। लोगों सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर रहे है। स्थानीय विधायक जीएस धर्मेश ने सड़क का निरीक्षण किया था। जहां सड़क निर्माण में लापरवाही पाई गई। मौके पर विधायक ने अधिकारियों से नाराजगी जताई। और ठेकेदार पर कार्रवाई के लिए कहा। लेकिन मामला यहीं नहीं रुका। शहर के लोगों ने आगरा प्रशासन को आड़े हाथ ले लिया। लोगों ने सोशल मीडिया पर कहा कि PWD और विधायक ने लोगों की समस्या के चलते नहीं CM के दौरे की वजह से सड़क निर्माण कराया था। लेकिन सड़क एक दिन नहीं चल सकी। विधायक निरीक्षण कर लें या कुछ भी। लेकिन कुछ भी नहीं होना। स्थानीय निवासी श्याम सुंदर ने कहा कि सड़क दो दिन पहले बनी थी। लेकिन दो दिन नहीं चली है। गिट्टी निकल कर रही है। एक किलोमीटर सड़क पर अधिकारी और नेता मिल कर मलाई चाट गए। लापरवाही की भी हद होती है। लेकिन आगरा प्रशासन सोया हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तिगरी गंगा मेले में VIP घाट को लेकर विवाद:मुरादाबाद में राष्ट्रीय बजरंग दल ने जताया विरोध, CM योगी से की हस्तक्षेप की मांग
    Next Article
    नकल करते पकड़े बेटे को बचाने का दबाव पड़ा:‘एक और द्रोणाचार्य’ नाटक में शिक्षक के सिद्धांतों और शिक्षा व्यवस्था के दबाव की कहानी दिखाई गई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment