Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दुजाना गैंग के कुख्यात अब्बास को दौड़ाकर गोली मारी:गाजियाबाद पुलिस दोनों पैरों में गोली मारकर टांगकर लाई, 6 महीने पहले मारा गया था बलराम ठाकुर

    2 hours ago

    1

    0

    गाजियबाद पुलिस ने मंगलवार देर रात कुख्यात अब्बास को एनकाउंटर में अरेस्ट किया है। पुलिस ने दौड़ाकर पैर में गोली मारी है। अब्बास बुलंदशहर का रहने वाला है, जो दुजाना गैंग के लिए काम करता था। इसी गैंग के बलराम ठाकुर को जुलाई माह में पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया था। इसी गैंग ने मसूरी से व्यापारी को अपहरण कर रंगदारी वसूली की। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। जिसके दोनों पैरों में गोली लगी, जिसे पुलिसकर्मी टांगकर ले कर आए। ट्रांसपोर्टर से वसूली फिरौती गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्र से 13 जुलाई 2025 को दुजाना गैंग के कुख्यात बलराम ठाुकर ने अपने गुर्गों के साथ ट्रांसपोर्टर का अपहरण कर बंधक बनाकर अवैध रूप से फिरौती वसूली। जिससे जेवरात भी लिए गए थे। इस मामले में मसूरी थाने में पुलिस ने केस दर्ज किया। मंगलवार रात को पुलिस को सूचना मिली की कुख्यात अपराधी अनिल दुजाना व बलराम ठाकुर गैंग के लिए काम करने वाले अब्बास उर्फ बाबू को नाहल चौराहे पर घेर लिया। जो बाइक से भागने लगा, पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो बाइक छोड़कर पुलिस पर फायरिंग करने लगा। इस बीच इंस्पेक्टर मसूरी अजय चौधरी और स्वाट टीम ने जवाबी फायरिंग की तो कुख्यात के पैर में गोली लगी। जिसने खुद को बलराम ठाकुर के लिए काम करने की बात कही। बुलंदशहर का रहने वाला है अब्बास घायल अब्बास उर्फ बाबू पुत्र लियाकत अली बुलंदशहर के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के सांकनी गांव का रहने वाला है। जिस पर 9 केस दर्ज हैं। अब्बास पर गाजियाबाद, बुलंदशहर और अलीगढ़ में केस दर्ज हैं। जो दुजाना गैंग के लिए रंगदारी और फिरौती वसूलता था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस पलटी:फिरोजाबाद में एक दर्जन से अधिक यात्री घायल, डिवाइडर से टकराने से हादसा
    Next Article
    देवरिया में युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी:तलाक के बाद मानसिक तनाव में था, निजी स्कूल में शिक्षक था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment