Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में 2 टुकड़ों में मिला एयरफोर्स जवान का शव:रेलवे ट्रैक पर धड़ और गर्दन अलग पड़ी थी; हावड़ा एक्सप्रेस से प्रयागराज जा रहे थे

    1 day ago

    1

    0

    आगरा में रेलवे ट्रैक पर 35 साल के एयरफोर्स जवान का शव दो टुकड़ों में मिला। धड़ से गर्दन अलग थी। वारदात का पता उस वक्त चला, जब यात्रियों ने शव को ट्रैक पर देखकर स्टेशन मास्टर को सूचना दी। गुरुवार सुबह 8 बजे पुलिस पहुंची तो जवान के मोबाइल पर लगातार पत्नी के फोन आ रहे थे। पुलिस ने फोन उठाकर पत्नी से कहा- आपके पति को चोट लगी है, आप एसएन मेडिकल कॉलेज पहुंचिए। इसके बाद पत्नी आगरा स्टेशन पर बच्चों के साथ उतरकर अस्पताल पहुंचीं। यहां उन्हें पति की मौत के बारे में पता चला। पूरा मामला जिला मुख्यालय से 26 किमी दूर अछनेरा रेलवे स्टेशन के पास का है। एयरफोर्स के जवान नैनाराम पत्नी शोभा और दो बच्चों के साथ हावड़ा एक्सप्रेस से प्रयागराज जा रहे थे। वह राजस्थान के नागौर जिले के खींवसर के रहने वाले थे। GRP का कहना है कि शव प्लेटफॉर्म की दिशा में नहीं, बल्कि दूसरी ओर ट्रैक पर मिला। शुरुआती जांच में सुसाइड की आशंका लग रही है। पुलिस जब पहुंची तो जवान के मोबाइल पर कॉल आ रही थी जीआरपी इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि स्टेशन मास्टर का मेमो आया था। इसमें बताया गया कि रेलवे स्टेशन पर किसी व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। इसके बाद GRP मौके पर पहुंची। जब पुलिस वहां पहुंची तो जवान के मोबाइल फोन पर कॉल आ रही थी। जब तक पुलिस फोन को जवान की पैंट की जेब से निकालती, तब तक कॉल कट गई। जवान का मोबाइल लॉक था। पुलिस ने जवान के हाथ के अंगूठे का फिंगरप्रिंट लेकर मोबाइल फोन का लॉक खोला। फोन में उनके चाचा की मिस्ड कॉल पड़ी थी। पुलिस ने चाचा से बात की तो उन्होंने बताया कि उन्हें भतीजे के बारे में जानकारी नहीं है। चाचा के फोन के बाद मोबाइल पर जवान की पत्नी का फोन आ गया। पत्नी ने पुलिस से कहा कि उसकी पति से बात कराई जाए। पुलिस वालों ने जवाब में कहा कि आपके पति को चोट लगी है, उन्हें अस्पताल लेकर जा रहे। आप भी वहीं पहुंचिए। आगरा रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद जवान की पत्नी अस्पताल पहुंची। इसके बाद उन्हें पति की मौत का पता चला। यात्री बोले- ट्रेन में पति-पत्नी का झगड़ा हुआ CO राजेश दीक्षित ने बताया- ट्रेन में मौजूद यात्रियों के मुताबिक, जवान और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा चल रहा था। अछनेरा में ट्रेन रुकी तो वह नीचे उतर गए। कुछ देर बाद ट्रेन चलने लगी। तभी जवान पटरी के बीच में लेट गए, जिससे उनकी कटकर मौत हो गई। ट्रेन जब दो रेलवे स्टेशनों को पार कर ईदगाह रेलवे स्टेशन पहुंची तो कोच में पति को न देखकर पत्नी घबरा गई। उसने जवान के मोबाइल पर कॉल करनी शुरू कर दी। जब पुलिस पहुंची तो कॉल रिसीव कर जवान की पत्नी को जानकारी दी। एयरफोर्स के जवान के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया है। यात्रियों और जवान के परिवार वालों से पूछताछ कर उनके बयान में लिए जाएंगे। हालांकि, शव की स्थिति को देखते हुए शुरुआती जांच में केस सुसाइड का लग रहा है। ------------------------------------ ये खबर भी पढ़ें- मायावती भतीजे पर भड़कीं, फिर पार्टी से निकाला:कहा- आकाश को पार्टी से ज्यादा ससुर प्रिय, डबल माइंड हो गए; समधी ने संन्यास में देरी की बसपा प्रमुख मायावती के परिवार में सियासी कलह बढ़ती जा रही है। उन्होंने भतीजे आकाश आनंद को एक बार फिर पार्टी से निकाल दिया है। मायावती ने गुरुवार सुबह 9 बजे X पर लिखा- आकाश को अपने ससुर से ज्यादा लगाव है। वह डबल माइंड हो गए हैं। 3 सितंबर से उन्होंने मेरी पोस्ट को रिपोस्ट तक नहीं किया। अगर वह पार्टी में स्वतंत्र रहना चाहते हैं तो वे स्वतंत्र हैं। इसलिए आज से उन्हें पार्टी से आजाद कर दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में पायलट ने फ्लाइट उड़ाने से मना किया:कहा- तबीयत खराब है; यात्रियों का हंगामा, इंडिगो की फ्लाइट मुंबई जानी थी
    Next Article
    अखिलेश बोले- आउटसोर्स खत्म करेंगे, सबको पक्की नौकरी देंगे:भाजपा प्रभारी पर तंज- तिजोरी भरने मुंबई से कोई TI आए हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment