Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में पायलट ने फ्लाइट उड़ाने से मना किया:कहा- तबीयत खराब है; यात्रियों का हंगामा, इंडिगो की फ्लाइट मुंबई जानी थी

    1 day ago

    1

    0

    वाराणसी एयरपोर्ट पर मुंबई जाने वाली इंडिगो फ्लाइट के पायलट ने विमान उड़ाने से मना कर दिया। पायलट ने कहा- तबीयत खराब है। विमान नहीं उड़ा पाऊंगा। पायलट के अचानक मना करने से एयरलाइंस प्रबंधन में हड़कंप मच गया। एयरलाइंस अफसरों ने बोर्डिंग शुरू होने से ठीक पहले यात्रियों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। यात्रियों का कहना है कि एयरलाइंस ने जानबूझकर उड़ान की सही जानकारी नहीं दी। एयरलाइंस ने यात्रियों से कहा कि पायलट का इंतजाम किया जा रहा है। विमान (6E-6544) को सुबह 10:45 बजे वाराणसी से मुंबई के लिए उड़ान भरनl था। वहीं, सूत्रों ने दावा किया कि पायलट की तबीयत खराब नहीं हुई थी, बल्कि उसकी ड्यूटी का समय पूरा हो गया था। इसलिए उसने विमान उड़ाने से मना कर दिया। एयरपोर्ट निदेशक पुनीत गुप्ता ने बताया- मेडिकल कारणों के चलते क्रू विमान उड़ाने की स्थिति में नहीं है। फिलहाल, वैकल्पिक क्रू की व्यवस्था की जा रही है, ताकि उड़ान का संचालन किया जा सके। हंगामे की 3 तस्वीरें- यात्रियों ने एयरलाइन प्रबंधन पर लगाए आरोप एक यात्री ने कहा- रिफ्रेशमेंट के नाम पर अभी तक कोई अनाउंसमेंट नहीं किया गया है। पैसेंजर सुबह 8 बजे से आकर बैठे हुए हैं। मेरा सीधा आरोप इंडिगो पर है कि यात्रियों को इस तरह परेशान किया जा रहा है। अगर कोई पैसेंजर 15 मिनट लेट हो जाए तो उसे एयरपोर्ट के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया जाता। ऐसे में एयरलाइन को भी यात्रियों के साथ अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। पायलट-क्रू के आराम के लिए नियम क्या है? जानिए- ---------------------- ये खबर भी पढ़िए… यूपी पुलिस विभाग सिपाहियों से 8 लाख जमा करवा रहा:परीक्षा देकर दरोगा बने; विभाग की शर्त- ट्रेनिंग-सैलरी का खर्च लौटाना होगा यूपी में पुलिस विभाग के करीब 1700 जवान सिपाही की नौकरी छोड़ना चाहते हैं। इनका सिलेक्शन दरोगा, कंप्यूटर ऑपरेटर के अलावा अन्य भर्तियों में हो चुका है। इनमें से 75% अभ्यर्थियों का सिलेक्शन तो दरोगा के पद पर ही हुआ है। अब पुलिस विभाग इन्हें रिलीविंग लेटर नहीं दे रहा। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेरिकी रिपोर्ट- भारत के पास 190 परमाणु बम:225 और बनाने लायक प्लूटोनियम भी; नई मिसाइलों के साथ समुद्र में बना रहा ‘न्यूक्लियर कवच’
    Next Article
    आगरा में 2 टुकड़ों में मिला एयरफोर्स जवान का शव:रेलवे ट्रैक पर धड़ और गर्दन अलग पड़ी थी; हावड़ा एक्सप्रेस से प्रयागराज जा रहे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment