Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में 22वीं नमन काव्य गोष्ठी:कवियों ने प्रस्तुत की रचनाएं, श्रोताओं ने तालियों से बढ़ाया उत्साह

    22 hours ago

    1

    0

    आगरा में संस्कार भारती के तत्वावधान में जयपुर हाउस स्थित माधव भवन में 22वीं 'नमन काव्य गोष्ठी' का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्कार भारती के अखिल भारतीय अधिकारी एवं प्रचारक बांकेलाल गौड़, आचार्य यादराम सिंह कविकिंकर, वरिष्ठ कवि डॉ. ब्रज बिहारी लाल 'बिरजू', वरिष्ठ कवयित्री विजया तिवारी और प्रांतीय महामंत्री नन्द नन्दन गर्ग ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। गोष्ठी के दौरान राष्ट्रीय ओज कवि मोहित सक्सेना ने अपनी ऊर्जावान कविताओं से श्रोताओं में जोश भर दिया, वहीं आचार्य यादराम सिंह कविकिंकर ने अपने शानदार एकल काव्य पाठ से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इनके अलावा शहर के कई अन्य वरिष्ठ व प्रतिष्ठित कवियों ने भी अपनी उत्कृष्ट रचनाओं की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। इस साहित्यिक अनुष्ठान का सफल संचालन संजय कुमार एडवोकेट और अलका शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर साहित्य जगत से जुड़े कई गणमान्य साहित्यकार, पत्रकार और सुधी श्रोता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंकित हत्याकांड: 3 इनामी आरोपियों की संपत्ति होगी कुर्क:पुलिस ने तैयारी शुरू की, हरियाणा-पंजाब समेत 4 राज्यों में 5 टीमें दे रहीं दबिश
    Next Article
    वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें:BJP प्रत्याशी को सुरक्षाकर्मियों ने धक्का दिया, जनेऊ दिखाकर अजय राय बोले-राहुल का साथ नहीं छोड़ूंगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment