Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी: इवेंट मैनेजर से छह लाख रुपये हड़पने के आरोप में सब इंस्पेक्टर समेत पांच पर FIR

    14 hours ago

    4

    0

    झांसी (उप्र), तीन अक्टूबर झांसी में एक व्यवसायी से जबरन करीब छह लाख रुपये लेने के आरोप में एक उप निरीक्षक, दो सिपाहियों और दो अज्ञात लोगों समेत पांच के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। यह मामला पंचवटी कॉलोनी निवासी इवेंट प्रबंधक जहीर की शिकायत पर अदालत के आदेश के बाद दर्ज किया गया।जहीर ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि 12 नवंबर 2025 को घर लौटते समय दुल्हन वाटिका के पास दो सिपाहियों ने उसे रोका और कोतवाली थाने ले गए। उसने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने उसकी स्कूटर की डिग्गी में कारोबार के लिए रखे करीब छह लाख रुपये और उसका मोबाइल फोन ले लिया। जहीर ने यह भी आरोप लगाया कि 24 नवंबर को साजिश के तहत उसे साइबर ठगी के मामले में साजिद और कामरान नाम के दो अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।कोतवाली थाना प्रभारी ए. के. सिंह ने बताया कि उप निरीक्षक राजेश अवस्थी, सिपाहियों राजेश पाल और कपिल चाहर तथा दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    US के Ohio में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, VHP ने की सुरक्षा की मांग
    Next Article
    Kolkata में होगा 19वां Pravasi Bharatiya Divas, PM Modi करेंगे उद्घाटन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment