Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    US के Ohio में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, VHP ने की सुरक्षा की मांग

    14 hours ago

    3

    0

    नयी दिल्ली, तीन अक्टूबर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने अमेरिका के ओहायो में एक हिंदू मंदिर पर कथित तौर पर ईंटों से हमला किए जाने के बाद शनिवार को अमेरिकी प्रशासन से हिंदू मंदिरों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने का आग्रह किया। विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि अमेरिका में हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़ और हमलों की बार-बार हो रही घटनाओं को अब सामान्य तोड़फोड़ मानकर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। बंसल ने कहा कि दो अक्टूबर को ओहायो के रिचमंड हाइट्स स्थित श्री स्वामीनारायण वडताल धाम मंदिर पर कथित तौर पर ईंटें फेंकी गईं, उस समय वहां पुजारी और श्रद्धालु मौजूद थे और इस घटना में खिड़कियां टूट गईं।बंसल ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, अमेरिका में हिंदू मंदिरों पर बार-बार होने वाले हमलों और तोड़फोड़ को अब सामान्य तोड़फोड़ मानकर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने अमेरिकी प्रशासन से हिंदू मंदिरों की सुरक्षा को गंभीरता से लेने का आग्रह करते हुए निष्पक्ष जांच, जिम्मेदार लोगों की गिरफ्तारी और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस सुरक्षा प्रोटोकॉल की मांग की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Harsh Sanghvi ने Surat में जनसंपर्क कर जानी समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
    Next Article
    झांसी: इवेंट मैनेजर से छह लाख रुपये हड़पने के आरोप में सब इंस्पेक्टर समेत पांच पर FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment