Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Flydubai विमान में कैप्टन पर हमला करने वाले सह-पायलट की पहचान ओमान के नागरिक के रूप में हुई

    1 day ago

    3

    0

    न्यूयॉर्क, तीन अक्टूबर दुबई से तेल अवीव जाने वाले विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश करने वाले सह-पायलट की पहचान ओमान के नागरिक हमाम अल-हम्मामी के रूप में हुई है। यह जानकारी मीडिया की खबरों से मिली। खबरों के अनुसार, फ्लाईदुबई के इस सह-पायलट ने इस सप्ताह भारतीय मूल के कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला किया था और विमान को अपने नियंत्रण में लेने का कथित तौर पर प्रयास किया था।‘द वॉल स्ट्रीट जर्नल’ (डब्ल्यूएसजे) ने मामले की जानकारी रखने वाले लोगों के हवाले से शनिवार को बताया कि अल-हम्मामी की कट्टरपंथी विचारधारा के कारण पूर्व में ओमान के अधिकारियों ने उसके विमान उड़ाने पर रोक लगा दी थी। फ्लाईदुबई की उड़ान एफजेड1073 में अल-हम्मामी ने कैप्टन मच्छार पर आपातकालीन कुल्हाड़ी (क्रैश एक्स) से हमला करके उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था। आपातकालीन कुल्हाड़ी आपात स्थिति में इस्तेमाल के लिए कॉकपिट में रखी होती है।हमले के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। विमान में 174 यात्री सवार थे। विमान ने आपात संकेत भेजे थे और इसके बाद यह 34,000 फुट की ऊंचाई से तेजी से गिरते हुए 17,000 फुट से अधिक नीचे आ गया।बीबीसी के अनुसार, कैप्टन कॉकपिट के फर्श पर घायल अवस्था में पड़े थे, तभी उन्हें पता चला कि विमान नीचे जा रहा है और उन्होंने कॉकपिट का दरवाजा खोलने के लिए “एक आखिरी कोशिश” करने का फैसला किया। इससे यात्रियों को हमलावर पर काबू पाने में मदद मिली, जिसके बाद दो रिजर्व पायलटों ने विमान को सुरक्षित रूप से सऊदी अरब के ताबुक शहर स्थित प्रिंस सुल्तान बिन अब्दुलअजीज हवाई अड्डे पर उतारा, जहां अल-हम्मामी को हिरासत में ले लिया गया। इस मामले की जांच कर रहे संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने शनिवार को कहा कि उसकी जांच में इसका खुलासा हुआ कि सह-पायलट ने ‘‘आतंकवादी कृत्य’’ को अंजाम देने की कोशिश की थी।सीएनएन समेत कई अन्य समाचार प्रकाशनों ने भी अल-हम्मामी की पहचान नाम से की है, हालांकि आधिकारिक तौर पर उनकी पहचान की पुष्टि नहीं हुई है। डब्ल्यूएसजे की खबर में कहा गया है, ‘‘कथित हमलावर हमाम अल-हम्मामी नाम का ओमानी नागरिक है।” सीएनएन ने दो सूत्रों और एक इजराइली अधिकारी के हवाले से पायलट की पहचान भी ओमानी नागरिक हमाम अल-हम्मामी के रूप में की। उसका जन्म संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में हुआ और उसके पिता ओमानी और मां सीरियाई है तथा उसने अपने जीवन के कई वर्ष यूएई में बिताए हैं।सीएनएन ने एक अन्य सूत्र, क्षेत्रीय राजनयिक के हवाले से बताया कि कट्टरपंथी विचारों को लेकर चिंताओं के कारण अल-हम्मामी को पायलट प्रशिक्षण से हटा दिया गया था और बाद में उसे ओमान की राष्ट्रीय एयरलाइन में दूसरी जिम्मेदारी दी गई थी। यह तत्काल स्पष्ट नहीं हो सका कि यूएई स्थित एयरलाइन फ्लाईदुबई में नियुक्त किए जाने से पहले उसकी किस स्तर तक जांच-पड़ताल की गई थी। सूत्रों के हवाले से आई खबरों में कहा गया है कि वह करीब आठ महीने से एयरलाइन के साथ काम कर रहा था।बीबीसी ने विश्वविद्यालय के हवाले से बताया कि अल-हम्मामी ने ब्रिटेन की बकिंघमशायर न्यू यूनिवर्सिटी से विमानन प्रबंधन में तीन-वर्षीय दूरस्थ शिक्षा पाठ्यक्रम पूरा किया था और 2023 में स्नातक हुआ था। विश्वविद्यालय ने कहा कि उसने संस्थान में पायलट प्रशिक्षण नहीं लिया था। जांच का नेतृत्व कर रहे यूएई ने शनिवार को कहा कि उसकी जांच में सामने आया है कि सह-पायलट ने “आतंकवादी कृत्य” को अंजाम देने का प्रयास किया था।यूएई के अटॉर्नी जनरल हमद सैफ अल शम्सी ने कहा कि सह-पायलट ने कॉकपिट में ‘‘क्रैश एक्स’’ से कैप्टन पर हमला किया और विमान का नियंत्रण अपने हाथ में लेने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि घटना की पूरी परिस्थितियों, मकसद और इससे जुड़े किसी भी संबंध का पता लगाने के लिए जांच जारी है। कैप्टन मच्छार ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बात की और हमले के बाद के भयावह क्षणों के बारे में बताया।मच्छार ने कहा कि वह अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष कर रहे थे, लेकिन उन्होंने दूसरों की भी जान बचाने की ठान ली थी। कैप्टन मच्छार का यूएई के एक अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। भारतीय दूतावास ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक बयान में कहा कि पायलट की हालत स्थिर है और वह “अच्छी तरह स्वस्थ हो रहे हैं।” दूतावास ने कहा, “हम उनके परिवार और स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में हैं और उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए हरसंभव सहयोग दे रहे हैं।उनकी देखभाल के लिए यूएई सरकार का धन्यवाद। हम भी उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए शुभचिंतकों के साथ प्रार्थना कर रहे हैं।” दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने शनिवार को अस्पताल में मच्छार से मुलाकात की और भारतीय पायलट के साहस तथा जिम्मेदारी की भावना की सराहना की। शेख हमदान यूएई के उपप्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री भी हैं।उन्होंने कहा कि फ्लाईदुबई के पायलट ने “साहस, जिम्मेदारी और मानव जीवन के प्रति संवेदनशीलता की सर्वोच्च भावना” का परिचय दिया। उन्होंने कहा, “हमारी ओर से और देश के नेतृत्व की ओर से हम उनकी पूरी सराहना और प्रशंसा करते हैं। हमें गर्व है कि वह हमारी टीम का हिस्सा हैं... हमारे देश की कहानी का हिस्सा हैं... और यूएई की पहचान का हिस्सा हैं... एक ऐसे देश की, जो करुणा... शांति... और जीवन के लिए जाना जाता है।” इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मच्छार को “सच्चा नायक” बताया है।नेतन्याहू ने बुधवार शाम सीएनएन के साथ एक साक्षात्कार में कहा कि घायल पायलट, यात्रियों और चालक दल के अन्य सदस्यों ने “9/11 जैसी त्रासदी को होने से रोकने में सफलता हासिल की।” नेतन्याहू ने बृहस्पतिवार को फॉक्स न्यूज से बातचीत में कहा कि उड़ान में काबू किए जाने के बाद हमलावर चिल्ला रहा था, “मुझे मार डालो, मुझे मार डालो!” नेतन्याहू ने कहा कि इस टिप्पणी से संकेत मिलता है कि हमलावर आत्मघाती था और ऐसा प्रतीत होता है कि उसका इरादा विमान को गिराने का था। उन्होंने यह भी कहा कि हमलावर “इस्लामी कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित था।” इजराइली राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने बृहस्पतिवार को कहा कि इजराइली महिला ताली मानेस ने कॉकपिट से शोर सुनने के बाद खतरे की सूचना दी थी। बीबीसी की खबर के अनुसार, मच्छार के घायल होने के बावजूद कॉकपिट का दरवाजा खोलने में सफल होने के बाद उनके पति और तीन अन्य पुरुष कॉकपिट में दाखिल हुए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Sheikh Hasina के प्रत्यर्पण पर भारत नहीं तय कर सकता कोई समयसीमा: भारतीय उच्चायुक्त
    Next Article
    विमान अपहरण की कोशिश नाकाम करने वाले भारतीय Pilot स्मित मच्छार की Dubai क्राउन प्रिंस ने की प्रशंसा

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment