Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Harsh Sanghvi ने Surat में जनसंपर्क कर जानी समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

    14 hours ago

    3

    0

    सूरत (गुजरात), तीन अक्टूबर गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने शनिवार को सूरत सर्किट हाउस में विशेष जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया, जहां उन्होंने बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की शिकायतें और समस्याएं सुनीं। सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशासन को अधिक जवाबदेह बनाना, सरकार और प्रशासनिक तंत्र को लोगों के करीब लाना तथा शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना था। संघवी ने लोगों की समस्याएं सुनीं और वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।सूरत दौरे के दौरान संघवी ने 60-वर्षीय फूल विक्रेता अलकाबेन माली से भी मुलाकात की, जिन्हें सूरत ग्रामीण पुलिस की मदद से उनकी जीवनभर की जमा पूंजी वापस मिली। विज्ञप्ति के अनुसार, पुलिस ने सूरत जिले के ओलपाड तालुका के किम गांव में माली के घर से 14.28 लाख रुपये के सोने के आभूषण चोरी होने के मामले को सुलझाया। चोरी के आरोपी और चोरी के आभूषण पिघलाने वाले सुनार को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया तथा 14.28 लाख रुपये नकद बरामद कर माली को लौटा दिए गए।संघवी ने सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला प्रशासन और सूरत नगर निगम द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित सेवा सेतु कार्यक्रम का भी उद्घाटन किया। विज्ञप्ति के अनुसार, राजस्व एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने आय, जाति और गैर-क्रीमी लेयर प्रमाणपत्र जारी करने, विधवा सहायता और राशन कार्ड से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध कराईं। स्वास्थ्य विभाग ने आयुष्मान भारत कार्ड नि:शुल्क जारी किए, जबकि नए राशन कार्ड, नाम जोड़ने या हटाने और ई-केवाईसी से संबंधित आवेदनों का मौके पर ही निपटारा किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Maharajganj में 16 वर्षीय लड़की के अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपी पकड़े गए
    Next Article
    US के Ohio में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, VHP ने की सुरक्षा की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment