Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वकीलों के चैंबर पर फिर चलेगा बुलडोजर:तीसरी बार होगी कार्रवाई, वीवीआईपी मूमवेंट खत्म होते ही दोपहर से टूटेगा अवैध निर्माण

    18 hours ago

    4

    0

    जिला कोर्ट के आसपास फिर से वकीलों के अवैध चैंबर ध्वस्त किए जाएंगे। दोपहर तक शहर में वीवीआईपी मूमवेंट होने के कारण फिलहाल सुबह से कार्रवाई नहीं शुरू हुई है। लेकिन दोपहर करीब 12 बजे से ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। वकीलों की आपत्तियों का मौके पर ही निस्तारण भी किया जाएगा। फिलहाल अवैध अतिक्रमण में करीब 200 अवैध निर्माण आ रहे हैं। इस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को कुछ वकीलों ने आपत्ति दाखिल की। साथ ही स्वास्थ्य भवन चौराहे पर वकील कार्रवाई का विरोध करते हुए पिछले कुछ दिनों से लगातार प्रदर्शन कर रहे। उनकी मांग है कि पहले उन्हें जगह दी जाए। फिर उन्हें हटाया जाए। वहीं, बीते 17 मई व 30 अगस्त को भी वकीलों के चैंबर तोड़े जा चुके हैं। एक सप्ताह का दिया गया था समय निगम प्रशासन ने तय किया है कि रविवार को आज ही कार्रवाई होगी और आपत्तियों का मौके पर ही सुनवाई कर निस्तारण किया जाएगा। हाईकोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम ने 22 सितंबर को नोटिस जारी किया था। इसमें वकीलों को आपत्ति दाखिल करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया था। खुद कब्जा हटाने के लिए तीन अक्तूबर तक का समय दिया गया था। साथ ही चेतावनी दी गई थी कि जो लोग कब्जा नहीं हटाएंगे उनसे नगर निगम कब्जा हटाने का शुल्क भी वसूलेगा। शनिवार को कुछ वकीलों ने नगर निगम में जाकर आपत्ति दाखिल की। कुछ ने कोर्ट के जरिये आपत्ति का नोटिस भेजा। भारी फोर्स रहेगी मौजूद नगर निगम प्रशासन ने निर्णय लिया है कि जिनकी आपत्ति सही होगी उनके निर्माण पर बुलडोजर नहीं चलेगा। जोनल अधिकारी ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि आपत्तियों पर सुनवाई रविवार को अभियान के दौरान मौके पर ही की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान फोर्स की उपलब्धता भी जरूरी है। इसके लिए पुलिस से मांग की गई है। पीएसी बल के साथ ईटीएफ भी मौके पर मौजूद रहेगा। उसके मिलने व शहर में वीवीआईपी मूमवेंट खत्म होने के बाद अभियान चलाया जाएगा। उनका कहना है कि कोर्ट के आदेश पर यह कार्रवाई हो रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ के युवक ने केबीसी में जीते 5 लाख:बोले- मुंबई में बिताए पल यादगार, अमिताभ बच्चन ने गांव वालों से माफी मांगी
    Next Article
    गांधी भवन में मैराथन व चित्रकला प्रतियोगिता:धावकों ने दिया एकता का संदेश, बच्चों ने कैनवास पर उकेरा गांधी दर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment