Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ऑपरेशन के बाद मरीज के पेट में मिला 590 ML:25 दिन तक बहता रहा खून: इंडो अमेरिकन हॉस्पिटल पर लापरवाही का आरोप, जांच टीम गठित

    9 hours ago

    1

    0

    संतकबीरनगर के इंडो अमेरिकन हॉस्पिटल पर इलाज में लापरवाही और अवैध वसूली का आरोप लगा है। अपेंडिक्स के ऑपरेशन के बाद एक मरीज की हालत लगातार बिगड़ती रही। करीब 25 दिन तक खून बहने के बाद जब परिजन उसे बस्ती के अस्पताल ले गए, तो जांच में पेट के अंदर करीब 590 एमएल मवाद मिला। इस मामले में पीड़ित ने एडीएम वित्त एवं राजस्व सत्य प्रकाश से शिकायत कर जांच और कार्रवाई की मांग की है। दुधारा थाना क्षेत्र के छपिया छितौना निवासी इम्तियाज अहमद ने बताया कि 11 जुलाई को तबीयत खराब होने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। जांच में अपेंडिक्स की समस्या बताकर तत्काल ऑपरेशन की सलाह दी गई। परिवार ने बताया कि उनके पास आयुष्मान कार्ड है। आरोप है कि 13 जुलाई को आयुष्मान योजना से 20 हजार रुपये का भुगतान होने के बाद ऑपरेशन किया गया। पीड़ित का आरोप है कि सर्जरी के बाद पेट में संक्रमण और खून बहने की समस्या बनी रही। करीब 25 दिन तक परेशानी झेलने के बावजूद उपचार से राहत नहीं मिली। इस दौरान दो बार खून चढ़ाया गया। इम्तियाज के मुताबिक, इलाज के नाम पर उनसे करीब 80 हजार रुपये नकद भी लिए गए। हालत बिगड़ने पर परिजन इम्तियाज को बस्ती के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां हुई जांच में उनके पेट में करीब 590 एमएल मवाद मिला। चिकित्सकों ने संक्रमण को गंभीर मानते हुए दोबारा ऑपरेशन किया और मवाद निकाला। पीड़ित के अनुसार, इसके बाद उनकी जान बच सकी। इम्तियाज का कहना है कि इलाज का खर्च जुटाने के लिए परिवार को खेत गिरवी रखना पड़ा और जेवर तक बेचने पड़े। उन्होंने डीएम से अस्पताल के ऑपरेशन, उपचार, जांच रिपोर्ट, भुगतान और मेडिकल रिकॉर्ड की जांच कराने की मांग की है। वही, एडीएम सत्य प्रकाश ने बताया कि शिकायत मिली है, टीम गठित कर जांच कराई जाएगी जो भी तत्व सामने आएंगे उसके आधार पर कार्यवाही की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलरामपुर में राप्ती नदी शांत, बाढ़ का खतरा टला:सिसई घाट पर जलस्तर खतरे के निशान से नीचे, प्रशासन रख रहा पैनी नजर
    Next Article
    आगरा में अगले 5 दिन बूंदाबांदी-बारिश के आसार नहीं:सुबह से मौसम साफ, धूप निकलने से बढ़ा तापमान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment