Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में अग्रवाल संगठन ने मनाया नंदोत्सव:झांकियों ने मोहा मन, गूंजे राधारानी-कृष्ण कन्हैया के जयकारे, भजनों पर झूमीं महिलाएं

    18 minutes ago

    2

    0

    आगरा के वॉटरवर्क्स चौराहा स्थित अतिथिवन में अग्रवाल संगठन रामबाग की ओर से नन्दोत्सव मनाया गया। राधारानी और कृष्ण कन्हैया के जयकारों के बीच महिलाओं और बच्चों ने मटकी सज्जा, फैंसी ड्रेस, नृत्य और प्रश्नोत्तरी सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साह से भाग लिया। राधा-कृष्ण और मैया यशोदा के रूप में सजी प्रतिभागियों ने सभी का ध्यान खींचा। कार्यक्रम में बधाई गीतों और भजनों की प्रस्तुतियों से माहौल भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी नितेश अग्रवाल और राजेश खुराना ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। संगठन की अध्यक्ष निशा सिंघल ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को अच्छे संस्कार देने और उन्हें अपनी संस्कृति से जोड़ने के लिए इस तरह के आयोजन जरूरी हैं। इसके बाद मटकी सज्जा प्रतियोगिता के साथ राधा-कृष्ण नृत्य, प्रश्नोत्तरी और लकी ड्रा का आयोजन किया गया। संगठन की महिलाओं और बच्चों ने प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने ‘मनिहारी का भेष बनाया, श्याम चूड़ी बेचने आया’, ‘कान्हा बरसाने में आ जइयो’, ‘राधा कैसे न जले’, ‘सांवली सूरत पे तेरी दिल दीवाना हो गया’, ‘छोटी-छोटी गइया, छोटे-छोटे ग्वाल’ और ‘बड़ा नटखट है रे नंद किशोर’ जैसे गीतों पर प्रस्तुतियां दीं। गीतों के साथ कार्यक्रम स्थल पर कृष्ण भक्ति का माहौल बना रहा। मटकी सज्जा और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अलग-अलग तरह से सजावट और वेशभूषा तैयार की। महिलाओं ने राधा-कृष्ण और मैया यशोदा के रूप में तैयार होकर कार्यक्रम में हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं के बाद सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए गए। साथ ही उपहार के रूप में प्रसाद की टोकरी भी प्रदान की गई। कार्यक्रम में संयोजक जाह्नवी सिंघल, रेनू, रजनी, बबिता, सुनीता, प्रिया, कोमल, अमिता, जूही, जूली, अर्चना, रेखा, अंजली, कृष्णा, माला और अनुराधा सहित संगठन की सदस्याएं मौजूद रहीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जानलेवा हमले का आरोपी तमंचे के साथ पकड़ा गया:हापुड़ की बाबूगढ़ पुलिस ने दबोचा, कई थानों में दर्ज हैं मुकदमे
    Next Article
    गंगा में नहाने उतरे दो नाबालिग दोस्त डूबे:प्रयागराज में कोचिंग की पहले छुट्टी होने पर 3 दोस्त पहुंचे थे, एक किनारे पर ही खड़ा रहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment