Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Mumbai में GSB Seva Mandal ने Ganesh Utsav के लिए कराया 703 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड बीमा

    4 hours from now

    2

    0

    मुंबई, छह सितंबर मुंबई के जीसीबी सेवा मंडल ने आगामी गणपति उत्सव के लिए 703.27 करोड़ रुपये का बीमा कराया है, जबकि पिछले साल यह रकम 474 करोड़ रुपये थी। आयोजकों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पांच दिन तक चलने वाले इस उत्सव के दौरान भगवान गणेश की प्रतिमा को 66 किलोग्राम से अधिक सोने और 335 किग्रा चांदी के गहनों से सजाया जाएगा।दस दिन तक चलने वाला गणपति उत्सव 14 सितंबर से शुरू होगा। मुंबई का सबसे समृद्ध गणेश मंडल माने जाने वाला जीसीबी सेवा मंडल, किंग्स सर्कल में इस उत्सव का आयोजन करता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। जीसीबी सेवा मंडल ने कहा कि वह 14 से 18 सितंबर तक पांच दिन के लिए अपना 72वां गणेशोत्सव आयोजित करेगा।बारह सितंबर को रात 8 बजे विराट दर्शन समारोह का आयोजन किया जाएगा। मंडल के प्रवक्ता अमित पाई ने एक बयान में कहा, ‘‘इस साल हमने गणेश उत्सव के लिए 703.27 करोड़ रुपये का बीमा कराया है। एक जिम्मेदार मंडल होने के नाते, हर श्रद्धालु की सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कश्मीर, नक्सलवाद, साइबर क्राइम और ड्रग्स... Amit Shah ने बताया 'सुरक्षित भारत' का पूरा रोडमैप
    Next Article
    दिल्ली में 5 मंजिला बिल्डिंग गिरी, कई मलबे में दबे:इनमें ज्यादातर दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र; PG में रहते थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment