Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Mathura में JE को कार से घसीटने वाला मुख्य आरोपी Deepak Sharma गिरफ्तार

    5 hours from now

    2

    0

    मथुरा, छह सितंबर उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में पुलिस ने कनिष्ठ अभियंता (जेई) को कार से कुचलने के मामले के मुख्य आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी दीपक शर्मा को गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया।उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। सिंह ने बताया कि छाता थाना क्षेत्र में ग्रामीण अभियंत्रण सेवा में कनिष्ठ अभियंता के पद पर तैनात विक्रांत भारती 31 अगस्त को वृंदावन से काम खत्म कर लौट रहे थे और मसानी इलाके में यातायात जाम के कारण उनकी कार रुकी हुई थी, तभी पीछे से दीपक शर्मा की कार ने उनकी कार को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि जब विक्रांत टक्कर का कारण पूछने के लिए कार से बाहर निकले, तभी आरोपी चालक ने उन्हें टक्कर मार दी।अधिकारी ने बताया कि इसके बाद आरोपी ने विक्रांत के ऊपर कार चढ़ा दी। उन्होंने बताया कि टक्कर लगने के बाद विक्रांत कार के नीचे फंस गए और आरोपी वाहन चालक उन्हें कुछ दूरी तक घिसटते ले गया। सिंह ने बताया कि हादसे में विक्रांत गंभीर रूप से घायल हो गए, उनकी रीढ़ की हड्डी और कूल्हे की हड्डी टूट गयी।पुलिस ने बताया कि विक्रांत का एक निजी अस्पताल में इलाज जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सरकार ने 10 दिनों में बेचा 4000 टन प्याज, दिल्ली और चेन्नई के बाद अब गुवाहाटी जाएगी कांदा एक्सप्रेस
    Next Article
    कश्मीर, नक्सलवाद, साइबर क्राइम और ड्रग्स... Amit Shah ने बताया 'सुरक्षित भारत' का पूरा रोडमैप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment