Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गंगा में नहाने उतरे दो नाबालिग दोस्त डूबे:प्रयागराज में कोचिंग की पहले छुट्टी होने पर 3 दोस्त पहुंचे थे, एक किनारे पर ही खड़ा रहा

    18 minutes ago

    2

    0

    प्रयागराज के झूंसी में रविवार दोपहर कोचिंग से छुट्टी के बाद सोहम आश्रम के पास नहाने पहुंचे 10वीं के तीन छात्रों में से दो गहरे पानी में डूब गए। सूचना मिलते ही पुलिस और जल पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों छात्रों की तलाश शुरू की। हालांकि जब तक उन्हें बाहर निकाला जाता, बहुत देर हो चुकी थी। तीसरे छात्र ने शोर मचाया तो हुई जानकारी घटना की सूचना तीसरे छात्र के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने पीआरवी को दी। इसके बाद पुलिस और जल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों छात्रों की तलाश शुरू की। दोपहर 12:30 बजे की घटना आवास विकास कॉलोनी योजना-3, झूंसी निवासी करीब 15 वर्षीय रुद्र प्रताप सिंह और देवनगर निवासी 15 वर्षीय अर्पण विश्वास और सुमित एक ही कोचिंग संस्थान में कक्षा 10वीं के छात्र हैं। रविवार को कोचिंग क्लास निर्धारित समय से करीब 20 मिनट पहले खत्म हो गई थी। बाहर खड़ा रहा सुमित बताया गया कि छुट्टी होने के बाद तीनों छात्र सोहम आश्रम के पास नहाने के लिए पहुंच गए। वहां रुद्र और अर्पण विश्वास पानी में उतर गए, जबकि सुमित बाहर ही खड़ा रहा। इसी दौरान दोनों छात्र पानी में डूबने लगे। यह देखकर सुमित ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जुट गए। उनकी सूचना पर पीआरवी, झूंसी पुलिस और जल पुलिस की टीमें पहुंचीं। आधे घंटे बाद निकाला जा सका बाहर जल पुलिस ने पानी में उतरकर दोनों छात्रों की तलाश शुरू की। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। जानकारी पर दोनों के घरों में कोहराम मच गया। परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। झूंसी एसओ महेश मिश्रा ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया जा रहा है। तीसरे छात्र ने बताया कि अचानक एक दोस्त डूबने लगा, जिसे बचाने में दूसरा दोस्त भी गहराई में चला गया। उसने शोर मचाया लेकिन देखते ही देखते दोनों पानी में डूब गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में अग्रवाल संगठन ने मनाया नंदोत्सव:झांकियों ने मोहा मन, गूंजे राधारानी-कृष्ण कन्हैया के जयकारे, भजनों पर झूमीं महिलाएं
    Next Article
    स्वाइन फ्लू की जांच को जल्द शुरू होगी RT-PCR लैब:अलीगढ़ में स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई निगरानी, मशीन की तकनीकी खामी दूर करने में जुटे विशेषज्ञ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment