Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में बेकाबू DCM ने 3 लड़कियों को रौंदा:कोल्ड स्टोरेज मैनेजर की बेटी की मौत; भीड़ ने ड्राइवर को पीटा, नशे में था

    21 hours ago

    1

    0

    आगरा में शनिवार रात तेज रफ्तार DCM ने 3 लड़कियों को रौंद दिया। हादसे में कोल्ड स्टोरेज मैनेजर की 22 साल की बेटी की मौत हो गई। जबकि, 2 लड़कियां घायल हुई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा 9:10 बजे हुआ। थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के कालिंदी विहार में 4 लड़कियां सड़क किनारे टहल रही थीं। तभी पीछे से आए बेकाबू DCM ने चारों को टक्कर मार दी। मैनेजर की छोटी बेटी दूर जा गिरी। लेकिन बड़ी बेटी DCM के अगले बंफर में फंस गई। वह करीब 25 फीट तक घिसटती चली गई। आगे जाकर DCM ड्राइवर ने दूसरी गाड़ी को भी टक्कर मार दी। राहगीरों के शोर मचाने पर ड्राइवर गाड़ी छोड़कर भागने लगा। लोगों ने दौड़ाकर उसे पकड़ा और पिटाई कर दी। पुलिस ने तीन घायल लड़कियों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मैनेजर की बड़ी बेटी को मृत घोषित कर दिया गया। आरोपी ड्राइवर को हिरासत में लिया गया है। वह नशे की हालत में था। घटना का CCTV सामने आया है। घटना से जुड़ी 3 तस्वीरें… अब पढ़िए पूरा मामला कालिंदी विहार के H-ब्लाक में रहने वाले मनमोहन सिंह प्रकाश कोल्ड स्टोरेज में मैनेजर हैं। कैला देवी मंदिर के सामने खुशबू जुरैल (22) अपनी बहन भूमि (18), पड़ोसी शिखा कुशवाह के साथ अपनी सहेली निशा चौधरी (20) निवासी गोविंद कॉलोनी को छोड़ने आई थीं। सभी सड़क किनारे पैदल चल रही थीं। तभी तेज रफ्तार डीसीएम आई। दो लड़कियां दूर जाकर गिरीं डीसीएम ने तीन लड़कियों को चपेट में ले लिया। खुशबू डीसीएम के साथ घिसटती गई। जबकि, शिखा और निशा टक्कर से दूर जाकर गिरीं। इसके बाद डीसीएम दूसरे वाहन से टकरा गई। हादसे के बात चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने ड्राइवर को पकड़ लिया। राहगीर तीनों घायल लड़कियों को तुरंत पास के चौहान हॉस्पिटल ले गए। जहां गंभीर हालत होने पर उसे हरिपर्वत के अतुल हॉस्पिटल रेफर कर दिया। रास्ते में खुशबू की मौत हो गई। बाकी दोनों लड़कियों का इलाज चल रहा है। बहन बोली- हम लोग टहल रहे थे, पीछे से टक्कर मारी खुशबू की बहन भूमि ने बताया- हम लोग आईसीसी स्कूल के सामने टहल रहे थे। तभी पीछे से डीसीएम वाले ने हम लोगों टक्कर मार दी। मेरी दीदी के साथ निशा और शिखा दीदी थी। मैं तो साइड हट गई, मेरे चोट नहीं लगी। मेरी खुशबू दीदी डीसीएम में फंस गई। मौके पर एक भैया थे। उन्होंने हमारी बहन को निकाला। उन्होंने ही सभी को अस्पताल पहुंचाया। मेरी बहन की मौत हो गई है। वह एमकाम कर रही थीं। शराब के नशे में था ड्राइवर दिनेश ने बताया- मेरे घर के पास में हादसा हुआ है। मैं दुकान पर बैठा था। तभी सूचना मिली कि कॉलोनी की तीन बच्चियों को एक गाड़ी वाले ने टक्कर मार दी है। घटना के बाद कॉलोनी के लोगों ने गाड़ी के ड्राइवर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है, और गाड़ी भी पुलिस के पास है। लोगों ने ड्राइवर की पिटाई भी की है। डीसीएम का ड्राइवर शराब के नशे में था। हादसे की जगह से करीब 500 मीटर पहले देशी शराब का ठेका है। डीसीएम उसी तरफ से आई थी। उसकी रफ्तार बहुत तेज थी। ड्राइवर कंट्रोल खो बैठा,जिसके चलते ही सड़क किनारे टहल रही लड़कियों को रौंद दिया। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है। ट्रांस यमुना थानाध्यक्ष हरेन्द्र कुमार ने बताया- चार लड़कियां टहलने के लिए कालिंदी विहार आई थीं। तभी पीछे से आ रही डीसीएम ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। एक लड़की की मौत हो गई। जबकि, 2 घायल लड़कियों का इलाज चल रहा है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। डीसीएम समेत ड्राइवर को पकड़ लिया गया है। ----------------- ये खबर भी पढ़ें होमगार्ड भर्ती में वसूली, 2 डॉक्टर समेत 3 हिरासत में:कानपुर में टेढ़ी नाक और कमजोर आंख बताकर अनफिट करने का आरोप कानपुर में होमगार्ड भर्ती के मेडिकल टेस्ट में वसूली को लेकर गुरुवार देर शाम जमकर हंगामा हुआ। अभ्यर्थियों ने मेडिकल में अनफिट करने का डर दिखाकर रुपए मांगने का आरोप लगाया। उन्होंने पुलिस लाइन में एक डॉक्टर की कार में बैठे युवक अजीत को पीट दिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पूरी खबर पढे़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    चलती कार में लगी आग, 5 मिनट में जलकर राख:प्रयागराज में अस्थि विसर्जन करने आए लोग बाल-बाल बचे, कूदकर जान बचाई
    Next Article
    चलती ऑटो में शिक्षक को लूटने के 2 आरोपी अरेस्ट:कानपुर में मारपीट कर फेंका था, UPI के जरिए 43,600 रुपए ट्रांसफर किए थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment