Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चलती ऑटो में शिक्षक को लूटने के 2 आरोपी अरेस्ट:कानपुर में मारपीट कर फेंका था, UPI के जरिए 43,600 रुपए ट्रांसफर किए थे

    21 hours ago

    1

    0

    कानपुर में चलती ऑटो में शिक्षक को पीटकर लूटने के मामले में हनुमंत विहार पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों ने शिक्षक से मोबाइल और नकदी लूटने के बाद UPI पिन पूछकर उनके खाते से 43,600 रुपये भी ट्रांसफर करा लिए थे। इसके बाद उन्हें भौंती बाइपास के पास चलते ऑटो से नीचे फेंककर फरार हो गए थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटा गया मोबाइल और कुछ नकदी बरामद की है। वारदात में इस्तेमाल ऑटो और दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं। पितृ विसरजन के बाद घर लौटने के दार हुई थी वारदात कानपुर देहात के अकबरपुर के गोपाल विहार निवासी हरविंद कुमार गोंडा बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक शिक्षक हैं। बीती 9 अक्टूबर को वह पितृ विसर्जन के लिए अवकाश लेकर घर लौट रहे थे। रात करीब 9:40 बजे उन्होंने नौबस्ता चौराहे से भौंती बाइपास जाने के लिए ई-आटो में सवार हुए। उसमें पहले से तीन-चार लोग सवार थे। आटो के एलिवेटेड ट्रैक पर पहुंचते ही चालक के पास बैठा युवक पीछे आकर बैठ गया। इसके बाद बदमाशों ने शिक्षक को दोनों ओर से घेरकर पीटा और मोबाइल व जेब में रखी नकदी छीन ली। आरोपितों ने यूपीआइ पिन पूछकर उनके खाते से 43,600 रुपये भी ट्रांसफर कर लिए। इसके बाद चलते आटो से शिक्षक को भौंती बाइपास के पास नीचे फेंककर फरार हो गए थे। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने जिस बैंक अकाउंट में शातिर बदमाशों ने पैसे ट्रांसफर कराए और मोबाइल नंबर की मदद से दोनों बदमाशों तक पुलिस पहुंची। फरार बदमाशों की तलाश दबिश दे रही पुलिस दोनों बदमाशों की पहचान सेन पश्चिम पारा के अर्रा, सागरपुरी निवासी हर्ष साहू और नौबस्ता के रेसकोर्स मैदान के पास रहने वाले निखिल यादव के रूप में हुई है। इसके बाद पुलिस ने दोनों को शुक्रवार को दबिश देकर अरेस्ट कर लिया। पुलिस ने बदमाशों के पास से लूट का माल भी बरामद कर लिया। डीसीपी साउथ ने बताया कि दोनों बदमाशों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। लूट में शामिल अन्य बदमाशों और आटो की तलाश में पुलिस की दो टीमें ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में बेकाबू DCM ने 3 लड़कियों को रौंदा:कोल्ड स्टोरेज मैनेजर की बेटी की मौत; भीड़ ने ड्राइवर को पीटा, नशे में था
    Next Article
    AMU में सर सैयद डे पर सुप्रीमकोर्ट के जज आएंगे:जॉर्ज वाशिंगटन यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर को सर सैयद अवार्ड दिया जाएगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment