Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में एमजी रोड पर कांग्रेसियों का हंगामा:राहुल गांधी पर FIR के विरोध किया प्रदर्शन, FIR वापसी की मांग की

    7 hours ago

    1

    0

    राहुल गांधी पर दर्ज हुई FIR के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। सोमवार को आगरा में कांग्रेस ने एमजी रोड स्थित स्पीड कलर लैब पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए FIR को राजनीतिक द्वेष से प्रेरित बताया। शाम करीब 6 बजे बड़ी संख्या में कांग्रेसी एमजी रोड पर एकत्र हुए। हाथों में तख्तियां और कांग्रेस के झंडे लिए कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी पर हुई कार्रवाई को लोकतंत्र पर हमला करार दिया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने कहा कि विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए सरकार जांच एजेंसियों और पुलिस का दुरुपयोग कर रही है। प्रदर्शन की सूचना पर पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए स्पीड कलर लैब के आसपास पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। हालांकि, कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा।जिलाध्यक्ष समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने प्रदर्शन का नेतृत्व किया। नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी लगातार गरीबों, किसानों और युवाओं की आवाज उठा रहे हैं, जिससे घबराकर सरकार उनके खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज करा रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर FIR वापस नहीं ली गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह सरकार दलित विरोधी है। सरकार संविधान को खत्म कर देश को मनुस्मृति से चलाना चाहती है, लेकिन देश मनुस्मृति से नहीं, संविधान से चलेगा इस दौरान शहर अध्यक्ष, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस और सेवादल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर राहुल गांधी के समर्थन में नारे लगाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हिंदू कॉलेज में प्रवेश परीक्षा संपन्न, 867 परीक्षार्थी शामिल:एलएलबी, एमएड और एलएलएम पाठ्यक्रमों के लिए हुई परीक्षा
    Next Article
    आगरा में जनकपुरी महोत्सव से पहले रास्ते:कावेरी कौस्तुभ अपार्टमेंट से भावना स्टेट तक सड़क-सीवर के होंगे काम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment