Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में जनकपुरी महोत्सव से पहले रास्ते:कावेरी कौस्तुभ अपार्टमेंट से भावना स्टेट तक सड़क-सीवर के होंगे काम

    6 hours ago

    1

    0

    आगरा में जनकपुरी महोत्सव की तैयारियों को लेकर नगर निगम ने कमर कस ली है। इस बार कावेरी कौस्तुभ अपार्टमेंट, भावना स्टेट में होने वाले आयोजन को लेकर नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने सोमवार को नगर निगम, जलकल विभाग के अधिकारियों और जनकपुरी आयोजन समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। कार्यकारिणी हाल में हुई बैठक में नगर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि महोत्सव से जुड़े सभी काम निर्धारित समय से पहले पूरे किए जाएं। सड़कों की सुधरेगी हालत नगर आयुक्त ने कहा, जनकपुरी महोत्सव शहर का प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और शहरवासियों के पहुंचने को देखते हुए आयोजन स्थल तक आने-जाने वाले प्रमुख मार्गों की व्यवस्थाएं बेहतर की जाएं। इसके लिए सड़क मरम्मत, नाले-नालियों और सीवर व्यवस्था दुरुस्त करने के साथ ही मार्गों की विशेष सफाई कराने के निर्देश दिए गए। स्ट्रीट लाइट से लेकर डिवाइडर तक होंगे दुरुस्त बैठक में स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने और मार्गों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। रास्ते में आने वाले डिवाइडरों की मरम्मत के साथ उनकी रंगाई-पुताई भी कराई जाएगी। सड़क किनारे खड़े पेड़ों की जरूरत के अनुसार छंटाई कराने के निर्देश दिए गए, ताकि यातायात में बाधा न आए और मार्ग व्यवस्थित नजर आए। लापरवाही पर नगर आयुक्त ने चेताया नगर आयुक्त ने अधिकारियों से कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय से काम करें। किसी भी विभागीय लापरवाही के कारण जनकपुरी महोत्सव की तैयारियों में देरी नहीं होनी चाहिए। आयोजन स्थल और वहां तक पहुंचने वाले मार्गों का निरीक्षण कर जरूरी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर चिह्नित करने के निर्देश भी दिए गए। आयोजन समिति ने सौंपा मांगपत्र जनकपुरी आयोजन समिति के अध्यक्ष राजीव कुमार ने नगर आयुक्त को मांगपत्र सौंपकर महोत्सव को देखते हुए क्षेत्र में नगर निगम की व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद कराने की मांग की। समिति ने सफाई, प्रकाश, सड़क, सीवर सहित अन्य नागरिक सुविधाओं के काम समय रहते पूरा कराने पर जोर दिया। बैठक में ये रहे मौजूद नगर निगम की ओर से सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम, मुख्य अभियंता विद्युत एवं यांत्रिक अजय कुमार राम, प्रभारी मुख्य अभियंता अरविंद श्रीवास्तव, सीटीओ शिवकुमार गौतम, क्षेत्रीय जेडएसओ व एसएफआई तथा जलकल महाप्रबंधक कुमार गौरव मौजूद रहे। आयोजन समिति की ओर से मुख्य संरक्षक संतोष कटारा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय गोयल, मुख्य समन्वयक मनोज बंसल, जनकपुरी क्षेत्र निर्माण समिति के अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय पार्षद वेद प्रकाश, पार्षद सुनील शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में एमजी रोड पर कांग्रेसियों का हंगामा:राहुल गांधी पर FIR के विरोध किया प्रदर्शन, FIR वापसी की मांग की
    Next Article
    दिल्ली स्लीपर बस गैंगरेप केस में कानपुर देहात कनेक्शन:परिवार बोला- साजिश के तहत फंसाया गया, पिता के हत्यारों ने साजिश रची

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment