Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में सर्राफा व्यापारियों के दो गुट भिड़े, VIDEO:दुकान में लाठी-डंडे चले, चार लोग घायल; युवक ने असलाह लहराया

    44 minutes ago

    1

    0

    शाहजहांपुर के कटरा थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम दो सर्राफा व्यापारियों के गुटों के बीच जमकर विवाद हो गया। मेन बाजार स्थित एक सर्राफा दुकान पर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान लाठी-डंडे चले और पत्थरबाजी भी हुई। हमले में एक पक्ष के चार लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, सर्राफा व्यापारी सुभाष वर्मा की दुकान पर उनके बेटे विपिन वर्मा और पवन वर्मा बैठे थे। इसी दौरान उनका बाजार के ही दूसरे सर्राफा व्यापारी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पहले दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज और धक्का-मुक्की हुई। इसके बाद दूसरे पक्ष के लोग कथित तौर पर लाठी-डंडों के साथ दुकान में घुस गए और हमला कर दिया। वीडियो में युवक ने लहराया असलहा घटना के दौरान जमकर हंगामा हुआ और ईंट-पत्थर भी चले। देर रात इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में एक व्यक्ति हाथ में असलाह लहराता दिखाई दे रहा है। हालांकि, पुलिस अभी यह स्पष्ट नहीं कर सकी है कि असलाह लाइसेंसी था या अवैध। घायलों को मेडिकल के लिए भेजा घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा। कटरा थाना प्रभारी ने बताया कि दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है, जिसमें चार लोग घायल हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। देर रात तक किसी भी पक्ष की ओर से थाने में तहरीर नहीं दी गई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में गर्मी के चलते बदला बकरीद नमाज का समय:सुबह 8 बजे की जगह 7:15 बजे अदा की जाएगी, कूलर, पंखे के रहेंगे इंतजाम
    Next Article
    कैंट थाने में कांग्रेस-सपा कार्यकर्ताओं पर FIR:वाराणसी में जलाई थी PM-CM की तस्वीर, BJYM नेता सुयश अग्रवाल ने दी तहरीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment