Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिव्यांगों को स्वरोजगार के लिए मिलेंगे 10 हजार रुपए:खोखा-गुमटी और ठेला खरीदने को करें आवेदन, आत्मनिर्भर बनाने की पहल

    2 hours ago

    1

    0

    चंदौली में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की 'दिव्यांगजन पुनर्वासन के लिए दुकान निर्माण एवं दुकान संचालन योजना' के तहत पात्र दिव्यांगजनों को स्वरोजगार के लिए वित्तीय सहायता दी जाएगी। योजना के अंतर्गत खोखा, गुमटी या हाथ ठेला खरीदने के लिए 10 हजार रुपये की सहायता स्वीकृत की जाएगी। प्रभारी जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी रत्नेश सिंह ने बताया कि कुल 10 हजार रुपये की सहायता में 7,500 रुपये चार प्रतिशत वार्षिक साधारण ब्याज पर ऋण के रूप में दिए जाएंगे, जबकि 2,500 रुपये अनुदान (सब्सिडी) के रूप में प्रदान किए जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन के बाद कार्यालय में जमा करनी होगी हार्ड कॉपी योजना का लाभ लेने के इच्छुक पात्र दिव्यांगजन विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पूर्ण करने के बाद उसकी हार्ड कॉपी निकालकर आवश्यक दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित प्रतियों के साथ जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी कार्यालय में जमा करनी होगी। ये दस्तावेज होंगे जरूरी आवेदन के साथ नवीनतम फोटो, आयु प्रमाण-पत्र, दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, आय, जाति एवं निवास प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड तथा बैंक पासबुक की छायाप्रति अपलोड और जमा करनी होगी। रत्नेश सिंह ने बताया कि योजना का उद्देश्य दिव्यांगजनों को स्वरोजगार उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत अब तक सैकड़ों दिव्यांगजन लाभान्वित हो चुके हैं और विभाग अधिक से अधिक पात्र लोगों तक योजना का लाभ पहुंचाने के लिए प्रयासरत है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में मौसम साफ, सुबह से तेज धूप निकली:17 जुलाई तक बारिश के आसार नहीं, तापमान में बढ़ोत्तरी होगी; उमस परेशान करेगी
    Next Article
    अयोध्या में युवक का शव फंदे से लटका मिला:घरवालों से हुई थी कहासुनी, पुलिस ने जताई आत्महत्या की आशंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment