Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में नेशनल हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम:जवाहर पुल पर ट्रक खराब होने से घंटों फंसे वाहन, परीक्षा देने वाले बच्चे भी परेशान

    1 hour ago

    1

    0

    आगरा शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। मंगलवार सुबह रामबाग फ्लाईओवर के आगे जवाहर पुल पर एक ट्रक खराब होने से हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जाम इतना भीषण था कि वाहन घंटों तक सड़क पर रेंगते रहे और कई लोग ऑफिस पहुंचने में देर से पहुंचे। जाम के कारण सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल के बच्चों और उनके अभिभावकों को उठानी पड़ी। कई बच्चे परीक्षा देने जा रहे थे, लेकिन जाम में फंसने के कारण समय पर स्कूल नहीं पहुंच पा रहे थे। ऐसे में कई अभिभावकों ने बच्चों को स्कूल वैन से बीच रास्ते में उतारकर बाइक और स्कूटी से परीक्षा केंद्र तक पहुंचाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि रामबाग फ्लाईओवर और आसपास के इलाके में अक्सर जाम की स्थिति बनती रहती है। मंगलवार को ट्रक खराब होने के बाद स्थिति और बिगड़ गई। सड़क पर लंबी कतार में खड़े वाहनों के कारण लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। लोगों का आरोप है कि ट्रैफिक पुलिस काफी देर बाद मौके पर पहुंची, तब तक जाम कई किलोमीटर तक फैल चुका था। काफी मशक्कत के बाद ट्रैफिक को धीरे-धीरे सामान्य कराया गया। शहरवासियों का कहना है कि आगरा में ट्रैफिक जाम अब रोजमर्रा की समस्या बन चुका है। प्रमुख चौराहों और फ्लाईओवरों पर अक्सर जाम लगने से लोगों का समय और ईंधन दोनों बर्बाद हो रहे हैं, लेकिन ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के ठोस इंतजाम नजर नहीं आ रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कासगंज में 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत:ज्यादा से ज्यादा वाद निपटाने की तैयारी, सुलह-समझौते से होगा निस्तारण
    Next Article
    छोटा और बड़ा इमामबाड़ा कल बंद रहेंगे:21वां रमजान के चलते फैसला, पर्यटकों के लिए बंद किए गए गेट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment