Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कासगंज में 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत:ज्यादा से ज्यादा वाद निपटाने की तैयारी, सुलह-समझौते से होगा निस्तारण

    1 hour ago

    1

    0

    कासगंज जनपद न्यायालय में 14 मार्च 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ और जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कासगंज के निर्देशन में होगा। इसकी तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रत्नेश कुमार श्रीवास्तव ने की। इसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव गिरेन्द्र सिंह सहित सभी न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे। बैठक में अपर जिला जज रत्नेश कुमार श्रीवास्तव ने अधिक से अधिक वादों के निस्तारण पर जोर दिया। उन्होंने विद्युत संबंधी मामले, एन.आई. एक्ट, ई-चालान, आपराधिक शमनीय वाद और न्यायालयों में लंबित चिन्हांकित वादों को बड़ी संख्या में निपटाने का सुझाव दिया। यह भी सुनिश्चित किया गया कि चिन्हांकित वादों में अधिकतम संख्या में समन/नोटिस जारी किए जाएं। इसके अतिरिक्त, विद्युत, एन.आई. एक्ट, ई-चालान और आपराधिक शमनीय वादों को सुलह-समझौते के आधार पर विशेष लोक अदालत की तिथियों में निपटाने के सुझाव दिए गए। सिविल वादों को आगामी प्री-ट्रायल बैठकों में सुलह कराकर निस्तारित करने की बात भी कही गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कासगंज के सचिव गिरेन्द्र सिंह ने वादकारियों से अपील की है कि वे 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपने वादों का सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण कराएं। बैठक में मौजूद न्यायिक अधिकारियों में धनन्जय कुमार मिश्रा, अनुतोष कुमार शर्मा, खान जीसान मसूद, अविनाश कुमार मिश्रा, अनुराग, पियूष मूलचंदानी, शालिनी सिंह-॥, वर्तिका शैलेट, अदिती गर्ग, सचिन सिंह और आकांक्षा शामिल थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर का गंगा मेला-सपा विधायक जमकर नाचे:मुस्लिमों ने फूल बरसाए, ऊंट-ट्रैक्टर पर निकले हुरियारे
    Next Article
    आगरा में नेशनल हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम:जवाहर पुल पर ट्रक खराब होने से घंटों फंसे वाहन, परीक्षा देने वाले बच्चे भी परेशान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment