Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में NEP पर राष्ट्रीय मंथन:9 राज्यों के 250 शिक्षाविद जुटेंगे, राज्यपाल आनंदीबेन करेंगी शुभारंभ

    1 hour ago

    1

    0

    आगरा में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) के तहत शिक्षकों के प्रोफेशनल स्टैंडर्ड को नया आकार देने के लिए डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन होने जा रहा है। शिवाजी मंडपम में 27 और 28 अक्टूबर को होने वाले इस सम्मेलन में उत्तर भारत के 9 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 250 से ज्यादा अधिकारी, शिक्षक और प्राचार्य शामिल होंगे। पहले दिन राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि रहेंगी। विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर प्रो. मनु प्रताप सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) की ओर से यह सम्मेलन कराया जा रहा है। इसका मकसद NEP के अनुरूप शिक्षक शिक्षा और स्कूली व्यवस्था को और बेहतर बनाना है। इसमें अलग-अलग राज्यों के अनुभव और सुझाव साझा किए जाएंगे। पहले दिन NPST पोर्टल का लाइव डेमो सम्मेलन के पहले दिन NCTE के अध्यक्ष प्रो. पंकज अरोड़ा सभी प्रतिनिधियों से सीधा संवाद करेंगे। तकनीकी सत्र में शिक्षकों के पेशेवर मानक (NPST) के डिजिटल पोर्टल और पुस्तिका का लाइव प्रदर्शन होगा। शिक्षकों के प्रोफेशनल विकास, शिक्षण क्षमता और गुणवत्ता से जुड़े मानकों पर विस्तार से चर्चा होगी। दूसरे दिन मेंटरिंग मिशन पर फोकस दूसरे दिन राष्ट्रीय मेंटरिंग मिशन (NMM) पर विशेष सत्र होगा। इसमें NMM पोर्टल का सीधा प्रदर्शन किया जाएगा। शिक्षकों को बेहतर मार्गदर्शन कैसे मिले, इस पर रणनीति बनेगी। विभिन्न राज्यों के प्रतिभागी ग्रुप डिस्कशन में अपने सुझाव देंगे। ये राज्य होंगे शामिल सम्मेलन में चंडीगढ़, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के प्रतिनिधि आएंगे। इनमें स्कूल शिक्षा निदेशक, SCERT निदेशक, DIET प्राचार्य, नोडल अधिकारी, केंद्रीय विद्यालय संगठन, नवोदय विद्यालय समिति, CBSE और राज्य बोर्डों के अधिकारी शामिल रहेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी के कालिकन धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब:शारदीय नवरात्रि पर हजारों भक्त पहुंचे, एसपी ने भी दर्शन कर सुरक्षा जांची
    Next Article
    नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में गूंजे जयकारे:घर-घर विधि-विधान से हुई कलश स्थापना, देवी मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment