Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में ट्रक पलटने से युवक के पैर कटे:NH-30 पर आधी रात हादसा; ई-रिक्शा को बचाने में डिवाइडर से टकराया ट्रक, CCTV में कैद हुई घटना

    58 minutes ago

    1

    0

    सीतापुर में रामकोट थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात NH-30 पर भीषण सड़क हादसा हो गया। काशीराम कॉलोनी के पास सवारियां लेने जा रहे ई-रिक्शा के सामने आने पर ट्रक चालक ने उसे बचाने की कोशिश की। इसी दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराया और ई-रिक्शा के ऊपर पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा चालक रिंकू शुक्ला के दोनों पैर कट गए। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। ई-रिक्शा को बचाने में डिवाइडर से टकराया ट्रक जानकारी के मुताबिक, रामकोट थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव निवासी रिंकू शुक्ला शनिवार देर रात ई-रिक्शा लेकर सवारियां लेने जा रहे थे। रात करीब एक बजे काशीराम कॉलोनी के पास NH-30 पर सामने से ट्रक आ रहा था। बताया जा रहा है कि ई-रिक्शा चालक ने ट्रक के सामने से निकलने का प्रयास किया। इसी बीच ई-रिक्शा सामने आने पर ट्रक चालक ने उसे बचाने के लिए वाहन मोड़ दिया। सड़क पर डिवाइडर होने के कारण ट्रक अनियंत्रित हो गया। इसके बाद ट्रक पलटकर ई-रिक्शा के ऊपर जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार स्थानीय लोगों की मदद से घायल रिंकू को अस्पताल पहुंचाया गया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें हादसे की घटना कैद होने की बात कही जा रही है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से पलटे ट्रक को हाईवे से हटवाया। इसके बाद यातायात सुचारु कराने की कार्रवाई की गई। ट्रक और ई-रिक्शा पुलिस के कब्जे में प्रभारी निरीक्षक पीयूष सिंह ने बताया कि ट्रक और ई-रिक्शा को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है। फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है। पुलिस हादसे के कारणों की पड़ताल कर रही है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सेना की वर्दी पहनकर सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी पहुंचा व्यक्ति:पकड़ा, नौकरी के नाम पर दो लाख से अधिक की ठगी का आरोप
    Next Article
    अमेठी के कालिकन धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब:शारदीय नवरात्रि पर हजारों भक्त पहुंचे, एसपी ने भी दर्शन कर सुरक्षा जांची

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment