Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सेना की वर्दी पहनकर सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी पहुंचा व्यक्ति:पकड़ा, नौकरी के नाम पर दो लाख से अधिक की ठगी का आरोप

    58 minutes ago

    1

    0

    इटावा के सैफई स्थित उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में शनिवार दोपहर 3 बजे सेना की वर्दी और पहचान पत्र पहनकर पहुंचे एक व्यक्ति को महिला से झड़प के बाद सुरक्षाकर्मियों और लोगों ने पकड़ लिया। महिला ने उस पर नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख रुपये से अधिक लेने का आरोप लगाया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला और आरोपी के बीच खींचतान होती दिखाई दे रही है। आरोपी के साथ मारपीट किए जाने की बात भी सामने आई है। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान मैनपुरी के करहल कोतवाली क्षेत्र के बुजिया गांव निवासी विजय बहादुर सिंह के रूप में बताई गई है। चर्चा है कि उसके पास से पांच मोबाइल फोन और दो लाख रुपये से अधिक की नकदी मिली है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, उसके पास कथित रूप से फर्जी दस्तावेज होने और नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की शिकायत मिली थी। इसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने जारी किया प्रेस नोट विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि कुलपति प्रो. डॉ. अजय सिंह के निर्देश पर परिसर में संदिग्ध गतिविधियों को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। प्रशासन ने लोगों से नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये मांगने वाले संदिग्ध व्यक्तियों से सावधान रहने की अपील की है। साथ ही दस्तावेजों और पहचान की पुष्टि किए बिना किसी पर भरोसा नहीं करने की सलाह दी है। पुलिस कर रही मामले की जांच प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र राठी ने बताया कि आरोपित से पूछताछ की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि वह विश्वविद्यालय में किससे मिलने आया था और इतनी बड़ी रकम लेकर किसे देने पहुंचा था। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में ड्रोन से दबिश, 36 लीटर कच्ची शराब बरामद:450 किलो महुआ लहन नष्ट, एक पर केस दर्ज; 3 गांवों में कार्रवाई
    Next Article
    सीतापुर में ट्रक पलटने से युवक के पैर कटे:NH-30 पर आधी रात हादसा; ई-रिक्शा को बचाने में डिवाइडर से टकराया ट्रक, CCTV में कैद हुई घटना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment