Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवती और उसकी मां की फोटो पर अश्लील कमेंट:अलीगढ़ में न्यूड तस्वीरें वायरल करने की धमकी, इंस्टाग्राम व फोन पर धमकाया, स्कूल जाते समय अगवा कराने की चेतावनी

    58 minutes ago

    1

    0

    सोशल मीडिया पर युवती और उसकी मां की तस्वीरों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने और उन्हें बदनाम करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक इंस्टाग्राम पर फोटो पर अभद्र कमेंट कर रहा है। फोन कॉल के जरिए युवती को परेशान करने के साथ ही उसकी अश्लील तस्वीरें बनाकर दोस्तों और रिश्तेदारों के बीच प्रसारित करने की धमकी भी दी जा रही है। पीड़िता ने सिविल लाइंस थाने में दी शिकायत में बताया कि आरोपी बार-बार फोन कर उसे धमकाता है। आरोप है कि वह स्कूल जाने के रास्ते से अगवा कराने की बात कहता है। साथ ही, युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें तैयार कर उन्हें परिचितों और रिश्तेदारों तक भेजने की धमकी देता है। इससे पीड़िता और उसका परिवार परेशान है। शिकायत में आरोपी की पहचान आगरा के बरहन निवासी बोबी के रूप में बताई गई है। पीड़िता ने शनिवार रात पुलिस से मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। सिविल लाइंस पुलिस ने रिपौर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिसमें जांच से मामले की स्थिति स्पष्ट होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नवरात्रि के पहले दिन मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़:जयकारों से गूंजे देवी धाम, तपेश्वरी मंदिर में 506 दीपक जलाए गए
    Next Article
    उन्नाव में ड्रोन से दबिश, 36 लीटर कच्ची शराब बरामद:450 किलो महुआ लहन नष्ट, एक पर केस दर्ज; 3 गांवों में कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment