Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूक्रेन नया राष्ट्रपति चुने, युद्ध रोकने में नाकाम रहे Zelenskyy: Donald Trump

    1 hour ago

    1

    0

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि यूक्रेन को एक नया राष्ट्रपति चुनने का समय आ गया है क्योंकि वर्तमान राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूस के साथ अपने देश के युद्ध को समाप्त करने के लिए पर्याप्त प्रयास नहीं किए हैं। इसके साथ ही ट्रंप ने अमेरिका में डीजल की ऊंची कीमतों के लिए भी जेलेंस्की को दोषी ठहराना। ट्रंप ने शुक्रवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ रूस से डीज़ल खरीदने का समझौता किया था ताकि अमेरिका में मध्यावधि चुनावों से पहले ईंधन की ऊंची कीमतों पर काबू पाया जा सके।उन्होंने अपने देश में डीजल की ऊंची कीमतों के लिए ईरान में अमेरिकी नेतृत्व वाले युद्ध के बदले यूक्रेन को दोषी ठहराने की कोशिश की। ट्रंप ने कहा, वह दुनिया के लिए मुश्किलें खड़ी करना चाहते हैं। वह डीजल ईंधन के ज़रिए हमारे किसानों और पशुपालकों के लिए परेशानी पैदा करना चाहते हैं।ट्रंप ने शनिवार को व्हाइट हाउस में कहा, ‘‘मेरा सुझाव है कि वे (यूक्रेन के लोग) एक ऐसा नया नेता चुनें जो कोई समझौता कर सके। कुछ कारणों से वह (जेलेंस्की) ऐसा कभी नहीं करते।’’ ट्रंप ने यह दावा भी किया कि यदि वह 2022 में अमेरिका के राष्ट्रपति होते, तो यह युद्ध कभी शुरू ही नहीं होता। उन्होंने कहा, ‘‘यूक्रेन और रूस के बीच यह युद्ध शुरू होने का कोई कारण नहीं था।यह अक्षमता के कारण शुरू हुआ।’’ जेलेंस्की पर निशाना साधते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने (जेलेंस्की ने) अपने देश का 30 प्रतिशत हिस्सा गंवा दिया है और दोनों पक्षों को मिलाकर 10 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा लाखों लोग मारे गए हैं। ट्रंप ने कहा, ‘‘यह एक ऐसा युद्ध है जो कभी शुरू ही नहीं होना चाहिए था। और मुझे लगता है कि अब समय आ गया है जब यूक्रेन को एक नया राष्ट्रपति चुनना चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Riyadh के King Khalid Airport पर मिसाइल दागकर 12 लोगों की हत्या, 300 से ज्यादा घायल
    Next Article
    Delhi में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत ने कहा- आंतरिक मामलों में दखल

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment