Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    न्यूजीलैंड की वनडे टीम में रचिन-चापमैन की वापसी:भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए तीसरे वनडे के बाद 8 खिलाड़ी हटेंगे

    4 hours ago

    1

    0

    न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ अगले महीने होने वाली 5 मैचों की वनडे सीरीज के लिए 21 सदस्यीय टीम घोषित की है। चोट के कारण टी-20 सीरीज से बाहर रहे रचिन रवींद्र और मार्क चापमैन की वनडे टीम में वापसी हुई है। कप्तान मिचेल सैंटनर समेत 6 खिलाड़ी पूरी सीरीज खेलेंगे, जबकि 8 खिलाड़ी शुरुआती 3 वनडे के बाद टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए लौट जाएंगे। आखिरी 2 वनडे के लिए 7 नए खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया जाएगा। न्यूजीलैंड के हेड कोच रोब वाल्टर ने वर्कलोड मैनेजमेंट को ध्यान में रखते हुए खिलाड़ियों को तीन समूहों में बांटा है। भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद न्यूजीलैंड को 2 टेस्ट मैच भी खेलने हैं। रचिन और चापमैन चोट से उबरकर लौटेंगे रचिन रवींद्र अक्टूबर में एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान कैच लेने के लिए डाइव लगाते समय कंधा खिसका बैठे थे। इस वजह से वे टी-20 सीरीज के लिए चयन के उपलब्ध नहीं थे। वहीं, मार्क चापमैन हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण टी-20 टीम में जगह नहीं बना सके। दोनों अब वनडे सीरीज से वापसी करेंगे। आखिरी 2 वनडे में एलेन, फर्ग्यूसन और सीफर्ट को मौका फिन एलेन, लॉकी फर्ग्यूसन और टीम सीफर्ट काे आखिरी 2 वनडे के लिए टीम में शामिल किया गया है। ये तीनों पिछले 18 महीनों से न्यूजीलैंड की वनडे टीम का हिस्सा नहीं रहे हैं। इस दौरान उन्होंने प्रोफेशनल टी-20 लीग में खेलने को प्राथमिकता दी। कोच रोब वाल्टर ने कहा कि 21 खिलाड़ियों को मौका मिलना न्यूजीलैंड की बेंच स्ट्रेंथ को दिखाता है। उन्होंने कहा कि फिन एलेन और टिम सेइफर्ट ने टी-20 फॉर्मेट में अपनी क्षमता दिखाई है। अब उनके पास 50 ओवर के फॉर्मेट में अपनी जगह मजबूत करने का मौका है। वाल्टर के मुताबिक, यह सीरीज अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की टीम में जगह बनाने के लिहाज से भी अहम होगी। ------------------------------ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट टूर्नामेंट आज से:रणजी ट्रॉफी के 92वें सीजन में 38 टीमें 138 मैच खेलेंगी; मुंबई 42 बार की चैंपियन दुनिया का सबसे बड़ा घरेलू रेड-बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी आज से शुरू होगा। 1934-35 में शुरू हुई इस चैंपियनशिप का यह 92वां सीजन है। इसमें 38 टीमें खिताब के लिए उतरेंगी। 138 मैच खेले जाएंगे। टूर्नामेंट के इतिहास में मुंबई ने सबसे ज्यादा 42 बार खिताब जीता है। पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारत-वेस्टइंडीज तीसरा टी-20 आज:पिछले 2 मैच में 72 ओवर में 844 रन बने; इंदौर में भी बड़े स्कोर की उम्मीद
    Next Article
    सहवाग बोले- वैभव सूर्यवंशी में मेरी सोच दिखती है:पहली गेंद पर शॉट लगाना चाहते हैं; उम्र नहीं, प्रदर्शन तय करे भारतीय टीम में जगह

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment