Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में ड्रोन से दबिश, 36 लीटर कच्ची शराब बरामद:450 किलो महुआ लहन नष्ट, एक पर केस दर्ज; 3 गांवों में कार्रवाई

    58 minutes ago

    1

    0

    उन्नाव जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग विशेष अभियान चला रहा है। इसी क्रम में रविवार सुबह पुरवा तहसील के तीन गांवों में ड्रोन की मदद से संदिग्ध स्थानों की निगरानी कर छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान टीम ने अवैध शराब से जुड़े ठिकानों की जांच की। छापेमारी के दौरान आबकारी विभाग की टीम को 36 लीटर कच्ची शराब मिली। इसके अलावा मौके पर करीब 450 किलो महुआ लहन बरामद होने पर उसे नष्ट कर दिया गया। मामले में आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। विभाग की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है। जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई आबकारी विभाग के मुताबिक, अवैध शराब की बिक्री, निर्माण और परिवहन रोकने के लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। डीएम, एसपी और उप आबकारी आयुक्त, लखनऊ प्रभार के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी अनुराग मिश्र के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। आबकारी निरीक्षक निशांत सिंह और पीपी टंडन ने अपनी टीम तथा स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर छापेमारी की। गौरी, चित्ताखेड़ा और जनवारनखेड़ा में हुई छापेमारी आबकारी विभाग की टीम ने पुरवा तहसील के गौरी, चित्ताखेड़ा और जनवारनखेड़ा गांवों में दबिश दी। विभाग ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवती और उसकी मां की फोटो पर अश्लील कमेंट:अलीगढ़ में न्यूड तस्वीरें वायरल करने की धमकी, इंस्टाग्राम व फोन पर धमकाया, स्कूल जाते समय अगवा कराने की चेतावनी
    Next Article
    सेना की वर्दी पहनकर सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी पहुंचा व्यक्ति:पकड़ा, नौकरी के नाम पर दो लाख से अधिक की ठगी का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment