Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में द रिट्रीट सहित दो होटल-एक कैफे पर जुर्माना:कोयला भट्ठी प्रयोग करने पर नगर निगम ने की कार्रवाई

    2 hours ago

    1

    0

    आगरा में कोयला भट्ठी प्रयोग करने पर नगर निगम ने द रीट्रीट सहित दो होटल और एक कैफे पर जुर्माना लगाया है। नगर निगम की टीम ने बुधवार दोपहर बाद निरीक्षण के दौरान यहां कोयला भट्ठी जलते हुए पकड़ीं। आगरा नगर निगम की तमाम सख्ती और चेतावनी के बावजूद शहर के होटल और रेस्टोरेंट संचालक कोयले की भट्ठी और तंदूर का इस्तेमाल करने से बाज नहीं आ रहे हैं। इससे निकलने वाले धुएं से वायु प्रदूषण बढ़ने के साथ आसपास के वातावरण पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। नगर निगम ने ऐसे प्रतिष्ठानों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। बुधवार को ताजगंज जोन में नगर निगम की इंफोर्समेंट टास्क फोर्स ने जेडएसओ योगेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में अभियान चलाकर कोयले की भट्ठी और तंदूर का प्रयोग करने वाले होटल-कैफे पर कार्रवाई की। अभियान के दौरान तीन प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 40 हजार रुपये का शमन शुल्क लगाया गया। नगर निगम की टीम ने टू सेंट होटल में कोयले की भट्ठी का इस्तेमाल पाए जाने पर 10 हजार रुपये, रोमियो लाइन कैफे में कोयले की भट्ठी का प्रयोग करने पर 20 हजार रुपये तथा द रीट्रीट होटल में तंदूर का इस्तेमाल किए जाने पर 10 हजार रुपये का शमन शुल्क लगाया। कार्रवाई के दौरान प्रतिष्ठान संचालकों को भविष्य में कोयले की भट्ठी और तंदूर का प्रयोग नहीं करने की चेतावनी भी दी गई। इस संबंध में अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार ने बताया, होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में कोयला जलाने से धुआं निकलता है, जिससे वायु गुणवत्ता प्रभावित होती है। शहर में प्रदूषण नियंत्रण और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए नगर निगम द्वारा ऐसे प्रतिष्ठानों पर लगातार निगरानी की जा रही है। पहले भी कई प्रतिष्ठानों को चेतावनी देने के साथ जुर्माने की कार्रवाई की जा चुकी है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि अभियान आगे भी जारी रहेगा। जांच के दौरान यदि किसी होटल, रेस्टोरेंट या कैफे में प्रतिबंधित अथवा नियमों के विपरीत कोयला संचालित भट्ठी का प्रयोग मिलता है तो संबंधित संचालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। नगर आयुक्त ने दी चेतावनी नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने कहा-शहर में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने और पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए नगर निगम द्वारा लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को पहले ही निर्देशित किया गया है कि ऐसे ईंधन का प्रयोग न करें, जिससे धुआं और प्रदूषण बढ़ता हो। इसके बावजूद नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम की टीमें नियमित रूप से प्रतिष्ठानों की जांच कर रही हैं और नियमों का उल्लंघन मिलने पर जुर्माने के साथ आवश्यक कार्रवाई भी की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर किसान दिवस में 150 किसानों ने रखीं समस्याएं:CDO ने त्वरित समाधान, लंपी टीकाकरण, नकली खाद पर कार्रवाई के निर्देश दिए
    Next Article
    GIC परिसर में शिक्षक संघ का प्रदर्शन:कैशलेस इलाज और पदोन्नति की मांग को लेकर धरने पर बैठे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment