Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर किसान दिवस में 150 किसानों ने रखीं समस्याएं:CDO ने त्वरित समाधान, लंपी टीकाकरण, नकली खाद पर कार्रवाई के निर्देश दिए

    1 hour ago

    1

    0

    सहारनपुर कलेक्ट्रेट के नवीन सभागार में बुधवार शाम चार बजे किसान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान के निर्देशन में हुए इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी (CDO) सुमित राजेश महाजन ने की। इस दौरान लगभग 150 किसानों ने अपनी समस्याएं और सुझाव अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किए। CDO महाजन ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता और समयबद्ध तरीके से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। उन्होंने शासन की योजनाओं की जानकारी किसानों तक पहुंचाने और पात्र किसानों को उनका लाभ दिलाने पर विशेष जोर दिया। CDO ने पशु चिकित्सा विभाग को लंपी रोग प्रभावित क्षेत्रों में वैक्सीनेशन कैंप लगाने के आदेश दिए। इसके अतिरिक्त, उन्होंने झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई करने और नकली पेस्टीसाइड के खिलाफ अभियान चलाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कराने तथा किसान दिवस में अनुपस्थित अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने को भी कहा। 10 अगस्त तक ऑनलाइन बुकिंग की उप कृषि निदेशक संदीप पाल ने किसानों को फार्मर आईडी बनवाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि भविष्य में सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए फार्मर आईडी महत्वपूर्ण होगी। कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए 10 अगस्त तक ऑनलाइन बुकिंग की गई थी, जिसके आधार पर 21 अगस्त को कलेक्ट्रेट सभागार में ई-लॉटरी आयोजित की जाएगी। जिला कृषि अधिकारी कपिल कुमार ने किसानों से खाद और पेस्टीसाइड खरीदते समय दुकानदार से बिल अवश्य लेने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि नकली खाद या दवा मिलने पर बिल के आधार पर संबंधित दुकानदार के खिलाफ जांच और कानूनी कार्रवाई की जा सकेगी। भूमि अधिग्रहण न करने की मांग भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष नरेश स्वामी ने किसानों के गन्ने का बकाया भुगतान कराने, शुगर मिलों से मैली खाद किसानों को निशुल्क उपलब्ध कराने और किसानों की सहमति के बिना भूमि अधिग्रहण न करने की मांग रखी। नकुड़ के हसनपुर निवासी किसान सोरण सिंह ने राजकीय नलकूप संख्या-188 की बंद पाइपलाइन खुलवाकर खेतों तक सिंचाई का पानी पहुंचाने की मांग की। वहीं, किसान संजय सैनी ने सहजन, मकोय, बकुंबर, दूब घास और चिरायता जैसी औषधीय फसलों की खेती से अतिरिक्त आय अर्जित करने की जानकारी साझा की। पशुपालन विभाग के डॉ. संजीव कुमार ने लंपी बीमारी से बचाव के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के बारे में जानकारी प्रदान की। उन्होंने किसानों से संक्रमित पशु को अन्य पशुओं से अलग रखने की अपील की। कार्यक्रम में कृषि, गन्ना, उद्यान, पशुपालन, सहकारिता, नलकूप, बैंक और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में तेजी से बढ़ रहा गंगा-यमुना का जलस्तर:खतरे के निशान से 4.34 मीटर नीचे, प्रशासन की बढ़ी निगरानी
    Next Article
    आगरा में द रिट्रीट सहित दो होटल-एक कैफे पर जुर्माना:कोयला भट्ठी प्रयोग करने पर नगर निगम ने की कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment