Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा नगर निगम में सपा का हल्ला बोल:टोरेंट पर 431 करोड़ माफी का विरोध, महानगर अध्यक्ष बोले- भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा निगम

    1 hour ago

    1

    0

    आगरा में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नगर निगम मुख्यालय पर हल्ला बोल प्रदर्शन किया। महानगर अध्यक्ष शबिर अब्बास के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट सिटी योजना के तहत खर्च हुए करोड़ रुपये का हिसाब मांगा और इसमें हुए भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच की मांग की। प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने नगर निगम पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। महानगर अध्यक्ष शबिर अब्बास ने कहा, "आगरा नगर निगम का बजट हजारों करोड़ों का है। हर साल एक हजार करोड़ से ऊपर का बजट आ रहा है, लेकिन ये बजट जा कहां रहा है? शहर की सड़कें खुदी पड़ी हैं और जनता परेशान है। 5 मिनट की बारिश में डूब जाता है शहर शबिर अब्बास ने नगर निगम की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि 5 मिनट की बारिश में ही शहर की सड़कें पानी से लबालब हो जाती हैं। उन्होंने याद दिलाया कि तीन दिन पहले हुई बारिश से शहर में भयंकर जलभराव हो गया था। कई जगह सड़कें धंस गईं, जिससे वाहन गड्ढों में समा गए। कई लोगों की जान जाते-जाते बची, लेकिन निगम अधिकारियों पर कोई फर्क नहीं पड़ता। टोरेंट पर 431 करोड़ माफ करने का विरोध सपा ने टोरेंट पावर पर 431 करोड़ रुपये माफ करने के फैसले का भी कड़ा विरोध किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि एक तरफ आम व्यापारी और जनता से सख्ती से टैक्स वसूला जा रहा है, वहीं बड़ी कंपनी का करोड़ों रुपये माफ किया जा रहा है। पार्टी ने मांग की कि व्यापारियों का टैक्स भी माफ किया जाए। भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया निगम शबिर अब्बास ने आरोप लगाया कि नगर निगम आज भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है। स्मार्ट सिटी के नाम पर 500 करोड़ खर्च होने के बाद भी शहर की हालत जस की तस है। सड़कें टूटी हैं, नाले चोक हैं और जलभराव से निजात नहीं मिली। उन्होंने कहा, "शहर के लोगों की गाढ़ी कमाई भ्रष्टाचार की भेंट चढ़े, ये समाजवादी लोग होने नहीं देंगे।" प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि स्मार्ट सिटी फंड की जांच नहीं हुई और टोरेंट पर मेहरबानी बंद न की गई तो समाजवादी पार्टी सड़क से सदन तक बड़ा आंदोलन करेगी। इस दौरान भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे और नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राजनाथ ने अपर्णा यादव की छोटी बेटी को दुलारा:काफिले के साथ पहुंचे, लखनऊ में रामभद्राचार्य की कथा सुनेंगे
    Next Article
    डीएम-एसपी ने पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए की बैठक:कानपुर देहात में निष्पक्ष आयोजन हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment