Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राजनाथ ने अपर्णा यादव की छोटी बेटी को दुलारा:काफिले के साथ पहुंचे, लखनऊ में रामभद्राचार्य की कथा सुनेंगे

    10 hours ago

    1

    0

    केंद्रीय रक्षामंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह शुक्रवार दोपहर राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव से मिलने उनके घर पहुंचे। उन्होंने उनके पति प्रतीक यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया। उनकी छोटी बेटी को प्यार-दुलार किया। अपर्णा यादव और उनका परिवार भावुक नजर आया। राजनाथ सिंह के साथ 5 गाड़ियों का काफिला था। वह आज से 3 दिन तक लखनऊ में ही रहेंगे। सुबह 11:30 बजे एयरपोर्ट पर उतरे। उन्हें डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और लखनऊ मेयर सुषमा खर्कवाल ने रिसीव किया। इसके बाद रक्षामंत्री सीधे कृष्णानगर पहुंचे। वहां व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष दिवंगत अशोक मोतियानी के परिजनों से मुलाकात की थी। देखिए 4 तस्वीरें… करीब 30 मिनट तक अपर्णा के आवास में रुके राजनाथ दोपहर 12:15 बजे राजनाथ सिंह कैंट स्थित कस्तूरबा पार्क में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत पौधरोपण किया। इसके बाद वह उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के आवास पहुंचे। इसके बाद कालिदास मार्ग स्थित अपने आवास पर गए। यहां करीब 30 मिनट तक वह आवास में ही रहे। इस दौरान उनके साथ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और मेयर सुषमा खर्कवाल भी मौजूद रहीं। अपर्णा यादव के आवास से रिपोर्टर आदित्य तिवारी की रिपोर्ट शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात की भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया- रक्षामंत्री कृष्णानगर के हिंद नगर में अशोक मोतियानी के परिजनों से मिले। इसके बाद दिवंगत कपड़ा व्यापारी दर्शन लाल कुर्ती के आवास पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और शोक संवेदना व्यक्त कर ढाढ़स बंधाया। शाम को रामभद्राचार्य की श्रीरामकथा सुनने जाएंगे शाम को रक्षामंत्री दिलकुशा लॉन में आयोजित "बायोयुग ग्रीन कमांड" कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद सीतापुर रोड स्थित सेवा अस्पताल परिसर में आयोजित रामकथा महोत्सव में शामिल होंगे, जहां जगद्गुरु रामभद्राचार्य की श्रीरामकथा सुनेंगे। 6 और 7 जून को संवाद कार्यक्रमों में रहेंगे व्यस्त 6 जून को राजनाथ सिंह गोमतीनगर और निराला नगर में विभिन्न परिवारों से मुलाकात करेंगे। शाम को हरदोई रोड स्थित मिलेनियम पैलेस में पश्चिम मंडल-2 के प्रबुद्ध नागरिकों के साथ संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं, 7 जून को आलमबाग स्थित जीपी होटल एंड बैंक्वेट में कैंट मंडल-1 के प्रबुद्ध नागरिकों और गणमान्य लोगों से संवाद करने के बाद नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। ------------------- यह खबर भी पढ़िए… 'हमने नल लगवाए, कोई टोटी चोरी कर रहा है':ये कहकर मुस्कुराने लगे योगी, जन्मदिन पर समर्थकों ने खून से बधाई संदेश लिखा लखनऊ में सीएम योगी ने कहा कि हमें पानी बचाने के लिए काम करना होगा। इसलिए हमने हर घर नल की योजना को बढ़ाया। पता चला कि कोई टोटी चोरी कर रहा है। कोई अन्य तरह से उसका नुकसान कर रहा है। खुला है तो खुला हुआ है। यह कहते हुए सीएम मुस्कुराने लगे। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    पिता ने बेटे और बेटी को जहर खिलाकर मार डाला:गोरखपुर में तड़पकर हुई मौत, परिजन बोले- ऐसा राक्षस बाप किसी को न मिले
    Next Article
    आगरा नगर निगम में सपा का हल्ला बोल:टोरेंट पर 431 करोड़ माफी का विरोध, महानगर अध्यक्ष बोले- भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा निगम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment