Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा से कांग्रेस करेगी मिशन-2027 का शंखनाद:21 नवंबर को मंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन, प्रदेश अध्यक्ष और इमरान मसूद आएंगे

    1 hour ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटी कांग्रेस अब आगरा से अपने मिशन का आगाज करेगी। समाजवादी पार्टी के बाद कांग्रेस भी 21 नवंबर को आगरा में ‘मिशन-2027’ का शंखनाद करने जा रही है। इसके लिए आगरा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में मंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन और रैली का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’, प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद इमरान मसूद सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। कांग्रेस ने इस आयोजन में करीब 50 हजार लोगों के जुटने का दावा किया है। शहर कांग्रेस कमेटी के महानगर अध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि 21 नवंबर को प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा, प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, सहारनपुर के सांसद और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद तथा राष्ट्रीय सचिव एवं ब्रज जोन प्रभारी कुनाल चौधरी आगरा पहुंचेंगे। सम्मेलन की मुख्य वक्ता आराधना मिश्रा होंगी। आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। दलितों के गढ़ से साधेंगे सियासी समीकरण आगरा को दलित राजनीति का प्रमुख केंद्र माना जाता है। ऐसे में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों की नजर यहां के दलित मतदाताओं पर है। हाल ही में समाजवादी पार्टी ने भी आगरा में दलित सम्मेलन आयोजित किया था। अब कांग्रेस रैली के जरिए दलितों को अपने साथ जोड़ने की कोशिश करेगी। पार्टी ने इसके लिए आगरा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र को चुना है। इस सीट पर कांग्रेस का विशेष फोकस माना जा रहा है। गठबंधन में चार सीटों पर नजर विधानसभा चुनाव 2027 में सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन की संभावनाओं के बीच सीटों को लेकर भी सियासी चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कांग्रेस गठबंधन में आगरा की खेरागढ़, आगरा ग्रामीण और आगरा दक्षिण विधानसभा सीट के साथ फतेहपुर सीकरी सीट पर भी दावा कर सकती है। ऐसे में आगरा से मिशन-2027 का आगाज कांग्रेस की चुनावी रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देव-दीपावली पर गंगा में नाव संचालन के लिए फ्लोटिंग लेन:लाइफ जैकेट के बिना नहीं मिलेगी एंट्री,नाविक समाज ने भी सुरक्षा को लेकर जारी किए आठ निर्देश
    Next Article
    EVM का बटन दबाकर खुद समझ सकेंगे मतदान की प्रक्रिया:अलीगढ़ में कलेक्ट्रेट समेत पांचों तहसीलों में बने 6 डेमोंस्ट्रेशन सेंटर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment