Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आज अखबार नहीं है, पढ़िए कुशीनगर की 5 बड़ी खबरें:कुशीनगर में बाइक भिड़ंत में दो युवकों की मौत, महराजगंज में मिला कुशीनगर के युवक का शव

    2 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, आज अखबार नहीं आएगा। पढ़िए अपने कुशीनगर जिले की 5 बड़ी खबरें। 1- कुशीनगर में बाइक भिड़ंत में दो युवकों की मौत, चार घायल, एक गोरखपुर रेफर, युवती बाल-बाल बची कुशीनगर के बुद्धा मार्ग पर बुधवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। इस हादसे में दो अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनमें से एक को गंभीर हालत में गोरखपुर रेफर किया गया है, जबकि एक युवती की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। यह घटना नवनिर्मित कृषि विश्वविद्यालय के सामने हुई। बिसंभरपुर थाना कसया निवासी 17 वर्षीय ओम सिंह अपनी बाइक पर एक युवती और एक अन्य युवक के साथ रामाभार स्तूप की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बुद्धा मार्ग से रामाभार पुल की तरफ जा रहे 24 वर्षीय अमित साहनी की बाइक से उनकी टक्कर हो गई। यह टक्कर नवनिर्मित कृषि विश्वविद्यालय के सामने हुई। पढ़ें पूरी खबर… 2- महराजगंज में मिला कुशीनगर के युवक का शव, शीशम के पेड़ पर लटका था, सुसाइड या मर्डर, जांच में जुटी पुलिस महराजगंज के घुघली थाना क्षेत्र के बरवा खुर्द-बल्लो सिवान के बीच बुधवार सुबह करीब 10:00 बजे एक युवक का शव शीशम के पेड़ से लटका मिला। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही घुघली थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया, जिसने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। टीम की मौजूदगी में शव को पेड़ से नीचे उतारा गया और प्रारंभिक जांच के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। पढ़ें पूरी खबर… 3- कुशीनगर में कार-बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार की मौत, हादसे में एक अन्य घायल, अस्पताल में इलाज जारी होली के दिन कुशीनगर के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना बुधवार दोपहर को हुई, जिससे गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत तेंदुआ निवासी महेश पासवान (25 वर्ष), जो स्वर्गीय हृदय पासवान के पुत्र थे, बुधवार दोपहर करीब 3 बजे किसी काम से बसडीला पांडेय गए थे। घर लौटते समय अमवा दुबे गांव के सामने कसया-तुर्कपट्टी मार्ग पर उनकी मोटरसाइकिल की सामने से आ रही एक आर्टिका कार से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पढ़ें पूरी खबर… 4-अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, चालक की मौत, अहिरौली बाजार में परिजनों से पोस्टमार्टम कराने से मना किया कुशीनगर के अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौके पर मौत हो गई। कोड़रा खोठ्ठा मार्ग पर उसकी अनियंत्रित बाइक एक पेड़ से टकरा गई थी। मृतक की पहचान सुतुहिया निवासी निखिल यादव (18) पुत्र रविंद्र यादव के तौर पर हुई है। जानकारी के मुताबिक, निखिल अपने गांव के पास स्थित एक बागीचे से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। पढ़ें पूरी खबर… 5- दो बाइकों की भिड़ंत में पति-पत्नी सहित चार घायल, अहिरौली बाजार के तुर्कडीहा के समीप हादसा अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के हाटा-पिपराइच मार्ग पर तुर्कडीहा के समीप दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में पति-पत्नी सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें गोरखपुर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, भैसही स्थित एच एस ग्लोबल स्कूल में पढ़ने वाले इन्दल पुत्र श्री प्रकाश के बच्चों के अध्यापक सुनील तीरकी (29 वर्ष, निवासी हातीकुली, धुपगुड़ी, असम) अपनी पत्नी कैरोलीन के साथ इन्दल के घर गए थे। शाम करीब चार बजे इन्दल अपनी स्कूटी से उन्हें भैसही छोड़ने जा रहा था। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में कारीगर थूककर रोटी बना रहा:सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो; आरोपी गिरफ्तार
    Next Article
    आज अखबार नहीं है, पढ़ें बागपत की 5 बड़ी खबरें:बागपत में भैंसा-बुग्गी से गिरे किसान की मौत, अवैध हथियारों के साथ 3 गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment