Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आज अखबार नहीं है, पढ़ें बागपत की 5 बड़ी खबरें:बागपत में भैंसा-बुग्गी से गिरे किसान की मौत, अवैध हथियारों के साथ 3 गिरफ्तार

    2 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, पढ़ें अपने जिले की कल की 5 बड़ी खबरें क्योंकि आज अखबार नहीं है। बागपत में दोघट-गांगनौली मार्ग पर भैंसा-बुग्गी से गिरकर एक किसान की मौत हो गई। गंगानौली गांव निवासी 65 वर्षीय राजकुमार उर्फ मन्नू पुत्र हरकेराम खेत से काम कर घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। खेत से दोघट-गांगनौली मार्ग पर पहुंचते ही उनका संतुलन बिगड़ गया और वे भैंसा-बुग्गी से सड़क पर जा गिरे। इस दुर्घटना में किसान राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। पढ़ें पूरी खबर बागपत में अवैध हथियारों के साथ 3 गिरफ्तार:पुलिस ने 8 पिस्टल और कारतूस बरामद किए, मुकदमा दर्ज बागपत में अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना कोतवाली बागपत पुलिस और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने सघन चेकिंग अभियान के दौरान चमरावल रोड से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग क्षेत्र में अवैध हथियारों की सप्लाई करने की तैयारी में हैं। इस सूचना के आधार पर टीम ने घेराबंदी कर संदिग्धों को पकड़ा। पढ़ें पूरी खबर चमरावल रोड से दो अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार:बागपत कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई, 10 बोतल शराब बरामद बागपत पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चमरावल रोड से दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 10 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विनय कुमार उर्फ रवि पुत्र ओमप्रकाश, निवासी ग्राम बिलसंडा, जनपद पीलीभीत (वर्तमान पता चमरावल), और शेखर तोमर पुत्र नरेंद्र सिंह, निवासी अट्टा चिंदौड़ी, जनपद मेरठ के रूप में हुई है। पढ़ें पूरी खबर बागपत में शराब के नशे में बाइक अनियंत्रित हुई:कलेक्ट्रेट के पास युवक हुआ गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती बागपत में कलेक्ट्रेट के पास एक 25 वर्षीय युवक सड़क हादसे का शिकार हो गया। युवक की पहचान सरूरपुर निवासी दीपक पुत्र बृजपाल के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दीपक शराब के नशे में बाइक चला रहा था, तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसा कलेक्ट्रेट के निकट हुआ। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार दिया। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    आज अखबार नहीं है, पढ़िए कुशीनगर की 5 बड़ी खबरें:कुशीनगर में बाइक भिड़ंत में दो युवकों की मौत, महराजगंज में मिला कुशीनगर के युवक का शव
    Next Article
    नेपाल में आम चुनाव के लिए वोटिंग जारी:275 सीटों पर मतदान, गगन थापा-बालेन शाह और केपी शर्मा ओली के बीच मुकाबला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment