Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आज अखबार नहीं है, पढ़िए शामली की 5 बड़ी खबरें:कैराना में अवैध छुरी के साथ युवक गिरफ्तार, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

    2 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, आज अखबार नहीं आएगा। पढ़िए अपने मऊ जिले की 5 बड़ी खबरें। 1- कैराना में अवैध छुरी के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजा जनपद शामली में अपराध और संदिग्ध व्यक्तियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कैराना पुलिस ने एक युवक को अवैध छुरी के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शामली के पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह के आदेश पर पूरे जनपद में संदिग्ध व्यक्ति और वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी कैराना के नेतृत्व में थाना कैराना पुलिस टीम सक्रिय रूप से अभियान चला रही है। पढ़ें पूरी खबर… 2- नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शामली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल शामली के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के एक गांव का है। परिजनों ने दो दिन पूर्व हुई घटना के संबंध में 2 मार्च को थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 65ए, 123 बीएस तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 के तहत मामला पंजीकृत किया। पढ़ें पूरी खबर… 3- कैराना पुलिस ने 5 लीटर कच्ची शराब जब्त की, एक युवक गिरफ्तार, अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी शामली जनपद के कैराना में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कैराना पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए एक युवक को पांच लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के निर्देश पर अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी पर रोक लगाने के लिए जनपद भर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी कैराना के पर्यवेक्षण में थाना कैराना पुलिस ने 03/04 मार्च की रात्रि में यह कार्रवाई की। पढ़ें पूरी खबर… 4- दुष्कर्म आरोप के बाद विवाह, युवक ने खाया जहर, शामली के थाना भवन में घटना, पुलिस पर लापरवाही का आरोप शामली के थाना भवन क्षेत्र में एक नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप के बाद आरोपी युवक से उसके विवाह और फिर युवक द्वारा जहर खाने का मामला सामने आया है। इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। पीड़िता के पिता ने 2 मार्च को थाना भवन थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि कस्बे के एक युवक ने उनकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो बनाई। पिता का कहना है कि आरोपी युवक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया था। पढ़ें पूरी खबर… 5- कांधला में वेन्यू और स्विफ्ट कार की टक्कर, दोनों चालक सुरक्षित, पुलिस मामले की जांच में जुटी शामली में कांधला कस्बे के बुढ़ाना मार्ग कट के पास वेन्यू और स्विफ्ट कारों में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों कारों के चालक सुरक्षित बच गए, हालांकि स्विफ्ट कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार, खंद्रावली निवासी मनोज के पुत्र आयुष स्विफ्ट कार चला रहे थे। वहीं, सहारनपुर निवासी सुभाष के पुत्र श्रवण कुमार अपनी वेन्यू कार से बागपत की ओर जा रहे थे। बुढ़ाना मार्ग कट के पास पहुंचते ही श्रवण कुमार की कार का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह सामने से आ रही आयुष की स्विफ्ट कार से टकरा गई। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला ने बेटे-बेटी के साथ युवक को मार डाला:लखनऊ में मामूली विवाद के बाद चाकू से वार किए, गुस्साए लोगों ने थाना घेरा
    Next Article
    पहले खेली होली फिर की आत्महत्या:झांसी में दवा कारोबारी के बेटे ने की सुसाइड, फांसी के फंदे से लटका मिला शव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment