Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पहले खेली होली फिर की आत्महत्या:झांसी में दवा कारोबारी के बेटे ने की सुसाइड, फांसी के फंदे से लटका मिला शव

    3 hours ago

    1

    0

    झांसी के मुरारी नगर में होली की शाम दवा कारोबारी के 19 वर्षीय बेटे तनिश ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने उसे फंदे से लटका हुआ पाया और तुरंत नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। होली खेलने के बाद उठाया ये कदम परिजनों के मुताबिक, होली के दिन तनिश ने सुबह से ही परिवार और पड़ोसियों के साथ उत्साह से त्योहार मनाया। उसने सभी को होली का टीका लगाया और गुलाल भी लगाया। दिन भर वह सामान्य और खुश नजर आ रहा था। शाम के समय वह अपने कमरे में चला गया। काफी देर तक कमरे से बाहर न आने पर उसकी मां, जो पास में ही रसोई में खाना बना रही थीं, उसे देखने के लिए कमरे में गईं। वहां उन्होंने देखा कि तनिश रस्सी के सहारे पंखे से लटका हुआ है। यह दृश्य देखकर वह चीख पड़ीं। परिजनों ने तुरंत उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। दिनेश राय गोविंद चौराहा के पास ‘रामा ड्रग्स’ नाम से दवा की दुकान चलाते हैं। तनिश बी फार्मा का छात्र था और परिवार के साथ मुरारी नगर में रहता था। पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव मृतक के ताऊ शिवेंद्र राय ने बताया कि होली खेलने के बाद वह घर पर आराम कर रहे थे, तभी उन्हें इस घटना की सूचना मिली। घटना की सूचना मिलते ही मसीहा गंज चौकी इंचार्ज साजेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आज अखबार नहीं है, पढ़िए शामली की 5 बड़ी खबरें:कैराना में अवैध छुरी के साथ युवक गिरफ्तार, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
    Next Article
    एटा में युवक ने खुद को गोली मारी, मौत:मौके से तमंचा बरामद, पारिवारिक तनाव से परेशान था युवक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment