Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'आज भारत में डिग्री का कोई मतलब नहीं है': Chhatron ki Goonj कार्यक्रम में राहुल का दर्द, Data और दौलत पर फोकस

    10 hours ago

    1

    0

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को प्रयागराज में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को संबोधित किया और कहा कि देश के युवाओं से बड़ा कोई नहीं है। राहुल गांधी ने प्रयागराज में कहा कि आप भारत की ताकत और शान हैं और जब मैं यह कहता हूं, तो मैं हर भारतीय नागरिक की बात करता हूं। उन्होंने कहा कि भारत के 40 करोड़ युवा उसकी सबसे बड़ी ताकत हैं। अमेरिका, चीन और रूस की तो बात होती है, लेकिन भारत के युवाओं का कोई मुकाबला नहीं है। इसे भी पढ़ें: Kharge का सीधा वार: BJP-RSS ने आजादी में कुछ नहीं किया, मंदिर लूटने वाले देशभक्त नहींप्रयागराज में राहुल गांधी ने कहा कि आज भारत में शिक्षा के सर्टिफिकेट का कोई मतलब नहीं है क्योंकि इनसे नौकरी नहीं मिल सकती। भारत में रोज़गार के सभी दरवाज़े बंद हो चुके हैं। उन्होने कहा कि मेरे परिवार का घर प्रयागराज में था। मुझे यहां आकर बहुत खुशी होती है। ये शहर शिक्षा का सेंटर हुआ करता था। राहुल ने छात्रों से कहा कि आज मैं आपसे दर्द, डाटा और दौलत की बात करने आया हूं। हिंदुस्तान में 40 करोड़ युवा हैं, जो इस देश की ताकत हैं। इसलिए 21वीं सदी में देश दो चीजों के कारण आगे बढ़ सकता है। युवाओं की ताकत और युवाओं का डाटा। युवा + डाटा = 21वीं सदी की इकॉनमी राहुल गांधी ने कहा कि आपके डाटा के बिना AI का कोई मतलब नहीं है। डाटा से AI बनाया जा सकता है, लेकिन AI से डाटा नहीं बनाया जा सकता। युवाओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि आपके परिवार आपकी पढ़ाई पर करोड़ों रुपये खर्च करते हैं और आपको एक सर्टिफिकेट मिलता है, फिर भी वह सर्टिफिकेट आपको नौकरी दिलाने में नाकाम रहता है। यहाँ परीक्षा के पेपर लीक हो जाते हैं। अमीर छात्र पेपर खरीद लेते हैं। इसे भी पढ़ें: Rahul Gandhi का Rijiju से सवाल: महिला आरक्षण Bill को Delimitation से क्यों जोड़ रही Modi सरकार?कांग्रेस नेता ने कहा कि Data युवाओं का, Potential युवाओं का, लेकिन सिस्टम ने उन्हीं युवाओं को चक्रव्यूह में फंसा रखा है। देश के युवा पढ़ाई करते हैं, इसमें परिवारों का लाखों-करोड़ रुपया खर्च होता है। फिर सिस्टम एक सर्टिफिकेट देता है, लेकिन उससे आपको रोजगार नहीं मिलता है। 1,000 में से सिर्फ 12 लोगों को ही पक्की नौकरी मिलती है। लोगों से उनका Data छीनकर बड़ी-बड़ी कंपनियों को दे दिया जाता है। फिर आपको कहा जाता है- Reel और Content बनाइए। लेकिन आप जान लीजिए- Reel 21वीं सदी का नया नशा है। इन सबके बाद, युवाओं से कहा जाता है: Blinkit, Uber में काम करो। मजदूरी करो, Reel बनाओ, लेकिन आपको इस देश में नौकरी नहीं मिल सकती।    राहुल गांधी शनिवार दोपहर को अपने पैतृक घर, आनंद भवन-स्वराज भवन जाने से पहले KP ग्राउंड में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुँचे। इससे पहले, UP कांग्रेस प्रमुख अजय राय ने बताया कि प्रयागराज एयरपोर्ट पर पार्टी के अधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का गर्मजोशी से स्वागत किया, जिनमें इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र के सांसद उज्ज्वल रमन सिंह भी शामिल थे। इसके बाद उन्होंने आनंद भवन-स्वराज भवन में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें  National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    Rahul Gandhi का Prayagraj दौरा फ्लॉप रहा, Keshav Prasad Maurya ने बोला हमला
    Next Article
    आम आदमी को राहत: सरकार बोली, UPI हमेशा रहेगा Free, व्यापारियों के लिए नई पॉलिसी संभव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment