Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Delhi के नरेला में Mercedes कार ने वैगन-आर को मारी टक्कर, बुजुर्ग महिला की मौत

    3 hours from now

    1

    0

    नयी दिल्ली, आठ अगस्त दिल्ली के नरेला इलाके में शनिवार सुबह हरियाणा पुलिस के एक उप-निरीक्षक के बेटे की मर्सिडीज कार की एक दूसरी कार से भिड़ंत हो गई, जिसमें पैदल जा रही 70 वर्ष की एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। शुरुआती जांच के मुताबिक, मामुरपुर इलाके में हिमालयाज अपार्टमेंट के सामने सुबह आठ बजे मर्सिडीज और मारुति वैगन-आर के बीच टक्कर हो गई।टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैगन-आर पीछे की तरफ उछल गई और पास में खड़े एक तीन पहिया मालवाहक वाहन से जा टकराई। मर्सिडीज़ चालक की पहचान शुभम के तौर पर हुई है और उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। सूत्रों के मुताबिक, वह हरियाणा पुलिस के एक उप-निरीक्षक का बेटा है।प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि दुर्घटना के समय वह शराब के नशे में लग रहा था। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मामुरपुर निवासी उर्मिला मौके पर मौजूद थीं। उन्होंने कहा, वह दोनों वाहनों के बीच फंस गईं और गंभीर रूप से घायल होने के कारण घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में वैगन आर चालक को मामूली चोटें आईं और उसे इलाज उपलब्ध कराया गया। पुलिस ने बताया कि अभी तक किसी अन्य व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने के बाद नरेला थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।पुलिस ने बताया कि इस मामले में नरेला थाने में मामला दर्ज किया जा रहा है और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Supriya Sule का बयान: Prashant Kishor संग काम का फैसला NCP का आंतरिक मामला
    Next Article
    PM Modi से US VP JD Vance ने फोन पर की बात, रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने पर हुई चर्चा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment