Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Bulgaria में अंतरराष्ट्रीय पाइपलाइन के पास Drone धमाका, कोई नुकसान नहीं

    3 hours from now

    1

    0

    सोफिया (बुल्गारिया), आठ अगस्त (एपी) बुल्गारिया के हवाई क्षेत्र में शनिवार को घुसे एक ड्रोन में रोमानिया की सीमा पार करने के कुछ देर बाद एक अंतरराष्ट्रीय गैस पाइपलाइन के निकट विस्फोट हो गया। हालांकि, इसमें कोई हताहत नहीं हुआ और न ही कोई नुकसान हुआ। बुल्गारियाई रक्षा मंत्रालय ने बाद में कहा कि शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि यह ड्रोन यूक्रेनी सशस्त्र बलों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले ड्रोन जैसा है और यह घटना संभवतः दुर्घटनावश हुई।बुल्गारिया और रोमानिया दोनों ही नाटो तथा यूरोपीय संघ के सदस्य देश हैं। बुल्गारिया के प्रधानमंत्री रुमेन रादेव ने कहा कि ड्रोन विस्फोट शनिवार तड़के करीब पांच बजे बुल्गारिया के क्षेत्र में लगभग 100 मीटर अंदर हुआ। इसे रोमानिया या बुल्गारिया के हवाई क्षेत्र से गुजरते समय न तो पहचाना जा सका और न ही इसका पता लगाया जा सका।रादेव ने सरकार की आपात बैठक के बाद कहा, ‘‘किसी के हताहत होने या इमारतों को नुकसान पहुंचने की कोई खबर नहीं है। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। हम स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं।’’ शुरू में यह स्पष्ट नहीं था कि ड्रोन कहां से आया या इसका संबंध रूस या यूक्रेन से है, लेकिन बाद में बुल्गारिया के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि ‘‘मलबे की शुरुआती जांच से पता चलता है कि यह संभवतः ‘माया’ डिकॉय ड्रोन है।इस तरह के ड्रोन का इस्तेमाल यूक्रेनी सेना बड़े पैमाने पर करती है।’’ मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘फिलहाल ऐसा मानने का कोई कारण नहीं है कि यह घटना जानबूझकर की गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Iran का ऐलान: US व्यवहार सुधारे तभी खुलेगा Strait of Hormuz जलमार्ग
    Next Article
    Kyiv क्षेत्र में Russia के हमले से चार लोगों की मौत, बेलग्रेड पहुंचे जेलेंस्की

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment