Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर अस्पताल में इलाज में लापरवाही का आरोप:परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस ने पहुंचकर किया शान्त; डॉक्टर का आरोपों से इंकार

    1 hour ago

    1

    0

    बिजनौर शहर कोतवाली क्षेत्र के बुखारा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में शनिवार देर शाम जमकर हंगामा हुआ। परिजनों ने एक महिला मरीज के इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गुस्साए लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। यह हंगामा देर रात 10 बजे तक चला। दरअसल, बिजनौर शहर कोतवाली के गांव भगैन निवासी महिपाल की पत्नी रीता का पित्त की थैली का ऑपरेशन जिले से बाहर एक अस्पताल में हुआ था। ऑपरेशन के बाद उन्हें दिक्कत होने लगी, जिसके बाद परिजन उन्हें 31 जुलाई को कामाख्या अस्पताल लाए। यहां डॉक्टरों ने बताया कि एक नस ब्लॉक हो गई है। इसके बाद 3 अगस्त को रीता का दोबारा ऑपरेशन कामाख्या अस्पताल में किया गया। शनिवार को रीता के परिजन पट्टी कराने अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने डॉक्टरों से शिकायत की कि टांके में लगातार पस आ रहा है और ऑपरेशन ठीक से नहीं हुआ है। परिजनों ने आरोप लगाया कि डॉक्टरों ने इलाज के नाम पर उनसे 2 लाख रुपये भी लिए, लेकिन ऑपरेशन सही नहीं किया। उनका यह भी आरोप है कि शिकायत करने पर डॉक्टर ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। वहीं, अस्पताल संचालक डॉ. भरत वीर ने इन आरोपों का खंडन किया है। उन्होंने बताया कि महिला का पहला ऑपरेशन दूसरे अस्पताल में हुआ था। बाद में जब उन्हें दिखाया गया, तो नस ब्लॉक होने का पता चला। डॉ. भरत वीर के अनुसार, परिजनों की लिखित और वीडियो सहमति के बाद ही दूसरा ऑपरेशन किया गया था। डॉ. भरत वीर ने कहा कि महिला की हालत अब ठीक है और वह शनिवार को ड्रेसिंग कराने आई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बाद कुछ लोग ट्रॉली में भरकर आए और अस्पताल में हंगामा करने लगे। डॉ. वीर ने दावा किया कि इनमें से कुछ लोग पैसे की मांग कर रहे थे। उन्होंने लापरवाही के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि यदि उनके अस्पताल को कोई नुकसान होता है, तो वे हंगामा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत में झांकी वाली कांवड़ों ने बढ़ाया शिवभक्ति का रंग:हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज रहे मार्ग; रात में लाइटिंग देखने उमड़ रही भीड़
    Next Article
    लखीमपुर के 2 युवक बाइक से किशोरी को ले गए:40 हजार नकद-जेवर भी ले गई, चार सगे भाइयों समेत पांच पर केस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment