Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बागपत में झांकी वाली कांवड़ों ने बढ़ाया शिवभक्ति का रंग:हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज रहे मार्ग; रात में लाइटिंग देखने उमड़ रही भीड़

    1 hour ago

    1

    0

    हरिद्वार से गंगाजल लेकर शिवभक्त शिवालयों की ओर बढ़ रहे हैं। बागपत के मार्गों पर कांवड़ियों के जत्थों से माहौल भक्तिमय हो गया है। हर ओर 'हर हर महादेव' और 'बम बम भोले' के जयकारे सुनाई दे रहे हैं। इस बार बागपत की सड़कों पर आकर्षक झांकियों वाली कांवड़ें विशेष चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं। इन कांवड़ों को देखने के लिए दिन के साथ-साथ रात में भी बड़ी संख्या में लोग सड़कों के किनारे पहुंच रहे हैं। झांकी वाली कांवड़ों में आकर्षक लाइटिंग की गई है, जो रात के समय दूर से ही लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है। इन झांकियों में कलाकार भगवान शिव, माता पार्वती और अन्य देवी-देवताओं के रूप में अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं। कलाकारों की प्रस्तुति और सजावट को देखने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ जुट रही है। स्वागत के दौरान रुकते हैं कलाकार, सेल्फी और वीडियो बनाते दिखे लोग झांकियों वाली कांवड़ों के गुजरने के दौरान स्थानीय लोग जगह-जगह उनका उत्साहपूर्वक स्वागत कर रहे हैं। झांकियों पर मौजूद कलाकार भी स्वागत के लिए विभिन्न स्थानों पर रुकते हैं। इस दौरान लोग झांकियों के साथ फोटो और वीडियो बनाते नजर आते हैं। आकर्षक सजावट और कलाकारों की प्रस्तुति लोगों के लिए विशेष आकर्षण बनी हुई है। बागपत से हरियाणा-दिल्ली की ओर बढ़ रही झांकी वाली कांवड़ें कांवड़ियों के जत्थे बागपत से होते हुए हरियाणा और दिल्ली की ओर लगातार आगे बढ़ रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस वर्ष झांकी वाली कांवड़ों की संख्या पिछले वर्षों की तुलना में अधिक दिखाई दे रही है। रात के समय इनकी रंग-बिरंगी लाइटिंग और कलाकारों का अभिनय लोगों को खास तौर पर आकर्षित कर रहा है। यही वजह है कि ये कांवड़ें श्रद्धा के साथ-साथ लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र भी बनी हुई हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कार सेवा की जगह आश्रम में होगा शिला पूजन:मंदिर बनने के लिए पहुंचे पत्थर, सच्चिदानंद महाराज ने किया था ऐलान
    Next Article
    बिजनौर अस्पताल में इलाज में लापरवाही का आरोप:परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस ने पहुंचकर किया शान्त; डॉक्टर का आरोपों से इंकार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment