Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Colombia में नए राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण के अगले दिन Car Bomb विस्फोट

    4 hours from now

    1

    0

    कैली (कोलंबिया), नौ अगस्त (एपी) कोलंबिया में नये राष्ट्रपति के रूप में रूढ़िवादी नेता अबेलार्दो दे ला एस्प्रिएला के शपथ ग्रहण के एक दिन बाद देश के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में शनिवार को एक कार बम विस्फोट हुआ। सेना ने यह जानकारी दी। सेना ने आरोप लगाया कि यह हमला ‘रिवोल्यूशनरी आर्म्ड फोर्सेज ऑफ कोलंबिया’ (एफएआरसी) के दो बागी गुटों ने किया।इन गुटों ने एफएआरसी और कोलंबिया सरकार के बीच करीब एक दशक पहले हुए शांति समझौते को स्वीकार नहीं किया था। विस्फोट देश के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से के मुख्य मार्ग ‘पैन-अमेरिकन हाईवे’ पर एक टोल प्लाजा में हुआ। सेना ने बताया कि हमले में दो सुरक्षाकर्मियों को मामूली चोटें आई है।एक सुरक्षाकर्मी ने प्राधिकारियों को बताया कि विस्फोट जिस कार में हुआ, उसे एक व्यक्ति वहां छोड़कर मोटरसाइकिल से फरार हो गया था। देश के परिवहन मंत्री एल्सा नोगुएरा ने हमले की निंदा की और कहा कि इलाके में यातायात बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। राजनीति में नए 48 वर्षीय वकील और कारोबारी दे ला एस्प्रिएला ने जून में हुए राष्ट्रपति चुनाव में प्रगतिशील विचारधारा वाले सीनेटर एवं पूर्व राष्ट्रपति गुस्तावो पेत्रो के सहयोगी इवान सेपेडा को मामूली अंतर से हराया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Turkey ने स्पष्ट किया: Saudi Arabia और Pakistan के साथ रक्षा समझौता किसी देश के खिलाफ नहीं
    Next Article
    Utah helicopter crash में दो पायलटों की मौत, जंगल की आग बुझाने का चल रहा था अभियान

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment