Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर के 2 युवक बाइक से किशोरी को ले गए:40 हजार नकद-जेवर भी ले गई, चार सगे भाइयों समेत पांच पर केस

    1 hour ago

    1

    0

    हरदोई के मझिला थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बाइक सवार दो युवक किशोरी को अपने साथ ले गए। परिजनों का दावा है कि किशोरी घर से 40 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवर भी साथ ले गई। बेटी की तलाश में आरोपियों के गांव पहुंचे पिता और परिजनों के साथ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस ने शनिवार शाम 6:28 बजे मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शाम घर से निकली थी किशोरी मझिला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे लखीमपुर खीरी के पसिगवां थाना क्षेत्र के जमिरहा गांव निवासी अमर पाल पुत्र शिवराम और रती पुत्र विशन उनकी 15 वर्षीय बेटी को मोटरसाइकिल से अपने साथ ले गए। बाइक का नंबर UP 32 N 3962 बताया गया है। 40 हजार नकद और जेवर ले जाने का आरोप पिता के मुताबिक, किशोरी घर से जाते समय दो जोड़ी चांदी की पायल, एक जोड़ी सोने का झाला, एक सोने की अंगूठी और 40 हजार रुपये नकद भी ले गई। घटना की जानकारी होने के बाद परिजनों ने किशोरी की तलाश शुरू की। आरोपियों के गांव पहुंचे तो धमकी देने का आरोप पिता के मुताबिक, जब वह परिजनों के साथ आरोपियों के गांव जमिरहा पहुंचे तो अमर पाल के भाइयों और साथियों ने उनके साथ गाली-गलौज की। तहरीर में शेर पाल, ठाकुर, अनुज पुत्रगण विशन, रती पुत्र विशन और अरविंद पुत्र मकरंद के नाम भी बताए गए हैं। आरोप है कि विरोध करने पर इन लोगों ने लाठी-डंडे लेकर मारपीट का प्रयास किया और जान से मारने की धमकी देकर उन्हें वहां से भगा दिया। पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, किशोरी की तलाश शुरू पीड़ित पिता ने मझिला थाने पहुंचकर किशोरी की सकुशल बरामदगी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस किशोरी की तलाश के साथ ही पूरे मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर अस्पताल में इलाज में लापरवाही का आरोप:परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस ने पहुंचकर किया शान्त; डॉक्टर का आरोपों से इंकार
    Next Article
    बदायूं में शराब कारोबारी के घर लूट की सूचना फर्जी:पुलिस जांच में सामने आया मारपीट और फायरिंग का मामला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment