Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजम खान से शिवपाल यादव ने जेल में की मुलाकात:रामपुर जिला कारागार में 1 घंटे तक हुई बातचीत; परिवार से भी घर पर मिले

    6 hours ago

    1

    0

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने बुधवार को रामपुर जिला जेल में आजम खान से मुलाकात की। जेल में बंद पूर्व मंत्री आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला से उन्होंने करीब 1 घंटा तक बातचीत की। इसके के बाद वह उनके घर पहुंचे। यहां उन्होंने आजम की पत्नी पूर्व सांसद तंजीन फातिमा और बड़े बेटे अदीब आजम से मुलाकात की है। शिवपाल यादव बुधवार सुबह करीब 10.30 बजे जिला कारागार पहुंचे थे। जेल के बाहर सपाइयों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद शिवपाल यादव जौहर यूनिवर्सिटी जाएंगे। यहां विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारियों के साथ उनकी वार्ता प्रस्तावित है। हालांकि, बैठक में किन मुद्दों पर बातचीत होगी, इसकी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है। जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े मामलों को देखते हुए शिवपाल यादव के दौरे को लेकर प्रशासन काफी सक्रिय है। उनके दौरे को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किए गए हैं। आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम के खिलाफ 17 नवम्बर 2025 को कोर्ट ने फर्जी पैन कार्ड मामले में फैसला सुनाया था। पिता-पुत्र को MP/MLA कोर्ट ने 7-7 साल की सजा सुनाई थी। शिवपाल यादव के दौरे की तस्वीरें देखिए… शिवपाल यादव के रामपुर दौरे के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:लखनऊ में किशोर को कमरे में पीटा, नंगा कर गली में घुमाया; 4 अरेस्ट
    Next Article
    राम मंदिर CEO के लिए दूसरे दिन भी इंटरव्यू जारी:6 लोगों को बुलाया, सवाल पूछ रहे- शिखा रखते हैं, जनेऊ पहनते हैं?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment