Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:लखनऊ में किशोर को कमरे में पीटा, नंगा कर गली में घुमाया; 4 अरेस्ट

    6 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में एक किशोर को कमरे में बंद करके पीटा गया। उसके बाद उसे नंगा करके गली में घुमाया गया। घटना का वीडियो सामने आया है। वीडियो में कुछ लोग किशोर के साथ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। 5 पर मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना चौक इलाके की है। पुलिस के मुताबिक, 11 अगस्त को फेसबुक और एक्स पर 'सेव लखनऊ' नाम के अकाउंट पर यह वीडियो दिखा। वीडियो की जांच में किशोर की पहचान श्रावस्ती के धोबीपुरवा गिलौला के किशोर के रूप में हुई। पढ़िए पूरी खबर… मथुरा में बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग की:टॉयलेट के बहाने गाड़ी रुकवाई, पिस्टल छीनकर दागी गोलियां मथुरा में मंगलवार देर रात दिल्ली पुलिस और शातिर बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। यमुना एक्सप्रेसवे के पास आरोपी ने सिपाही से पिस्टल छीनकर फायरिंग कर दी, जिसमें एक सब इंस्पेक्टर घायल हो गए। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी। दोनों घायलों को नौहझील सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दिल्ली रेफर कर दिया गया। पढ़ें पूरी खबर…. अवध-असम एक्सप्रेस में कोच अटेंडेंट शराब तस्करी में गिरफ्तार: बिहार में सप्लाई करता था, गोरखपुर में 15 बोतलों के साथ पकड़ा गया गोरखपुर में अवध-असम एक्सप्रेस में पुलिस ने एक कोच अटेंडेंट को 11.250 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के बैग से 15 बोतल शराब बरामद हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि वह यूपी से शराब खरीदकर बिहार में दोगुने दाम पर बेचता था। जीआरपी ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि ट्रेनों में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पढ़िए पूरी खबर… आगरा में क्रिप्टो निवेश के नाम पर 16 लाख की साइबर ठगी: सदमे में बुजुर्ग की मौत, बेटे ने दर्ज कराया मुकदमा आगरा में साइबर ठगों ने विदेशी क्रिप्टो मार्केट में मुनाफे का लालच देकर एक बुजुर्ग से 16.17 लाख रुपए की ठगी कर ली। इसके बाद सदमे में बुजुर्ग की मौत हो गई। मामले में उनके बेटे ने साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस बैंक खातों और ट्रांजेक्शन की जांच कर आरोपियों की तलाश में जुटी है। फतेहाबाद रोड के आईटीसी हार्मनी रेजीडेंसी निवासी होटलकर्मी नकुल शर्मा ने पुलिस को बताया- उनके पिता राकेश शर्मा सोशल मीडिया के जरिए 'नाका सॉल्यूशंस' (Naka Solutions) नामक संस्था के संपर्क में आए थे। सीताराम और उसकी कथित कंसल्टेंट साक्षी जायसवाल ने खुद को भारत सरकार से मान्यता प्राप्त संस्था का प्रतिनिधि बताकर उनका विश्वास जीता, फिर ठगी की। पढ़िए पूरी खबर.. मायावती बोलीं– RSS आरक्षण खत्म करने की साजिश कर रहा, CJP आंदोलन को कांग्रेस-सपा ने हाईजैक किया बसपा सुप्रीमो मायावती ने मंगलवार को कहा कि RSS आरक्षण खत्म करने की साजिश कर रहा है। CJP के आंदोलन को कांग्रेस-सपा ने हाईजैक कर लिया है। इसकी आड़ में संसद भी नहीं चल पा रही है। अब रांची में BJP भी वही कर रही है। मायावती ने कहा- मेरी देशभर के छात्रों, नौजवानों और Gen-Z से अपील की है कि सत्ता और विपक्ष के षड्यंत्र से दूर रहें। अपनी समस्याओं से निपटने के लिए राजनीतिक दलों का सावधानीपूर्वक इस्तेमाल करें। बसपा ने छात्रों और नौजवानों को कभी निराश नहीं किया। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    आकाश आनंद के तेवर भाजपा के लिए फायदेमंद:UP सरकार पर आक्रामक दिखे, फिर क्यों उल्टा पड़ रहा दांव
    Next Article
    आजम खान से शिवपाल यादव ने जेल में की मुलाकात:रामपुर जिला कारागार में 1 घंटे तक हुई बातचीत; परिवार से भी घर पर मिले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment