Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में बोले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज:जनता के लिए यदि गाय मां तो जनता का वोट पाने वाले राजनीतिक दलों के लिए गाय पशु क्यों

    17 hours ago

    1

    0

    गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने के लिए और सनातन धर्म की रक्षा जन जागरण के लिए निकले जगतगुरु स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद आनंद सरस्वती महाराज की संकल्प यात्रा रविवार को आजमगढ़ में पहुंची। आजमगढ़ पहुंचने पर बड़ी संख्या में लोगों ने पुष्प वर्षा कर जगतगुरु शंकराचार्य का स्वागत किया और गौ माता की जय, हर हर महादेव, सनातन धर्म अमर रहे के नारे भी लगाए। जनता के लिए गाय माता तो राजनीतिक दलों के लिए पशु क्यों आजमगढ़ में अविमुक्तेश्वरानंद महाराज नए मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जनता के लिए यदि गए मन है तो उसी जनता का वोट लेकर राजनीति करने वाले राजनीतिक दलों के लिए गाय पशु क्यों हैं। आज देश में हमें किसी और से नहीं बल्कि कालनेमियों से बड़ा खतरा है। जितने भी राजनीतिक दल है। सबसे एक स्वर में अनुरोध किया जा रहा है। कागज भले ही कुछ भी कह रहे हैं पर जमीनी स्तर पर ग्राउंड रिपोर्ट बहुत ही खराब है। ऐसे में सभी को समय रहते इस मामले में चेतने की जरूरत है। स्वामी महाराज ने कहा कि गौ माता के प्राणों और प्रतिष्ठा का बहुत तेजी से क्षरण हो रहा है। यदि समय रहते रोक नहीं गया तो जैसे डायनासोर जैसे जंतु फिल्मों में देखे जाते थे। वैसे ही आने वाले समय में भगवान श्री कृष्ण के चित्र के साथ गए देखी जा सकेगी। देश में अर्बन गए थी धीरे-धीरे कम होते-होते करोड़ों में आ गई। प्रतिदिन कट रही है 80000 गाय प्रतिदिन 80000 गए काटकर बेची जा रही है। यदि ऐसे सब कुछ चलता रहा तो आने वाले पांच सात वर्षों में लुप्त हो जाने की संभावना बन रही है इसलिए अंतिम प्रयास के रूप में हम जागरूक करने के लिए निकले हुए हैं। गोरखपुर से यात्रा शुरू हुई है 81 दिन का दौरा होना है। स्वामी महाराज का कहना है कि जंगल की रक्षा शेर को करना है तो जीवन होकर उतरना होगा। कागज भले ही कुछ कह रहे हो पर जमीनी स्तर पर हालत बहुत ही खराब है। भाजपा द्वारा लगातार कई राज्यों में सरकार बनाए जाने के सवाल पर स्वामी महाराज का कहना है कि उनकी विजय भले ही बढ़ रही है। सीटें बढ़ रही है पर इज्जत लगातार घट रही है आज लड़ाई असली हिंदू बनाम नकली हिंदू की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर PAC में स्कूल के समर कैंप का समापन:बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से जीता सभी का दिल
    Next Article
    मेरठ में अपहरण कर BA की छात्रा की हत्या:रेप कर गन्ने के खेत में फेंका न्यूड शव, 3 दिन पहले एग्जाम देने निकली थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment