Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में अपहरण कर BA की छात्रा की हत्या:रेप कर गन्ने के खेत में फेंका न्यूड शव, 3 दिन पहले एग्जाम देने निकली थी

    18 hours ago

    1

    0

    मेरठ में BA की छात्रा (20) की हत्या कर दी गई। आरोपियों ने न्यूडकर उसका शव गन्ने के खेत में फेंक दिया। छात्रा 3 दिन पहले एग्जाम देने घर से कॉलेज के लिए निकली थी। घरवालों का कहना है कि 3 लड़कों ने छात्रा का अपहरण किया। फिर रेप कर उसकी हत्या कर शव फेंक दिया। छात्रा की डेडबॉडी घर से करीब 15 किमी. और कॉलेज से 20 किमी. दूर मिली। पुलिस ने छात्रा की पिता की तहरीर पर 3 लड़कों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घटना टीपीनगर क्षेत्र की है। विस्तार से पढ़िए पूरा मामला टीपीनगर क्षेत्र की रहने वाली युवती आरजी डिग्री कॉलेज में बीए सेकंड ईयर की छात्रा थी। उसके एग्जाम चल रहे थे। तीन दिन पहले वह बीए सेकंड ईयर का एग्जाम देने के लिए निकली थी। मगर देर शाम तक वह घर नहीं पहुंची। इस पर उसके घरवालों ने उसकी सहेलियों से फोन कर पता किया। मगर छात्रा के बारे में कोई डिटेल नहीं मिली। कॉलेज जाकर पता किया तो वहां से भी कोई सही जानकारी नहीं मिली। इसके बाद छात्रा के पिता ने थाने में तहरीर दी। रविवार को रोहटा थाना क्षेत्र के गांव उकसिया निवासी पप्पू अपने खेत पर गन्ना छीलने पहुंचा। वह खेत में घुसा तो उसने एक शव पड़ा देखा। शव न्यूड था। उसने पुलिस को सूचना दी। रोहटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शाम करीब 4 बजे शव की पहचान हुई। छात्रा के पिता ने बताया कि गांव कल्याणपुर निवासी अंकुश ने दो साल पहले मेरी बेटी का अपहरण करने का प्रयास किया था। उसने छेड़छाड़ की थी। मगर बाद में गांव वालों ने मामले में समझौता करा दिया था। मगर अंकुश नहीं सुधरा। वह हर रोज गांव निवासी अपने दोस्तों अंकित और निशांत के साथ मेरी बेटी के साथ छेड़छाड़ करता था। मेरी बेटी ने यह बात घर में बताई थी। एक दिन फिर उसने मेरी बेटी को किडनैप करने की धमकी दी। डर के कारण बेटी ने कॉलेज जाना छोड़ दिया था। मगर कुछ दिन पहले ही उसने कॉलेज जाना शुरू किया था। वर्तमान में उसके एग्जाम चल रहे थे। वह तीन दिन पहले घर से परीक्षा देने के लिए निकली थी। तभी से वह लापता थी। छात्रा की हत्या की सूचना मिलते ही थाने में भीम अर्मी वाले पहुंच गए। उन्होंने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर धरना दिया। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद भीम अर्मी वालों ने धरना प्रदर्शन खत्म कर दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में बोले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज:जनता के लिए यदि गाय मां तो जनता का वोट पाने वाले राजनीतिक दलों के लिए गाय पशु क्यों
    Next Article
    सहारनपुर में युवक के नाम फर्म खोलकर टैक्स चोरी:ट्यूशन में हुई थी दोस्ती, जीएसटी और आयकर विभाग का मिला 19 लाख का नोटिस, 3 पर FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment